06 मार्च बुधवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। इसी के साथ जानिए का पंचांग तारीख 5 मार्च, दिन मंगलवार.
Today Panchang, 6 march 2024: आज फाल्गुन कृष्ण एकादशी तिथि है। आज विजया एकादशी का व्रत रखा जाएगा। वहीं, आज पूर्वाषाढ़ नक्षत्र अपराह्न 02 बजकर 52 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। आइए जानते हैं राहुकाल और शुभ मुहूर्त का समय।

अंक 1
आज आपको अपने काम के संबंध में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धन लाभ के बेहतर अवसर की प्राप्ति होगी। आपके प्रयास आपको नाम और प्रसिद्धि दोनों दिला सकते हैं। यह केवल एक शुरुआत है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा

अंक 2
चिंताओं के बीच आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। कामकाज के सिलसिले में आपको छोटी-छोटी यात्राएं करनी पड़ सकती है। धर्म-कर्म में आपकी रूचि बढ़ेंगी।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला

अंक 3
आपको अपने दैनिक कामकाज में विशेष ध्यान देने की जररूत है। धैर्य के साथ किसी भी काम को करें। तभी आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन के योग हैं।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सुनहरा

अंक 4
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला होगा। अतिरिक्त आय आपको मिल सकती है। भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा। आज का दिन पुराने कर्जो से मुक्ति पाने का दिन है। दोस्तों संग मौज- मस्ती करेंगे।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 5
आज आपके पुराने वाद- विवादों का निपटारा होगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। जो लोग किसी के साथ प्रेम प्रंसंग में उनके लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल
Chanakya Niti: जीवन में तनाव से रहना है दूर तो इन लोगों से बना लें दूरी!

अंक 6
आज आपके जीवन में कुछ नयापन देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा और परिवार में सुख- सुविधाओं की वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- नांरंगी

अंक 7
आज दिनभर आपका समय व्यस्त रहने वाला है। मेल-मिलाप के लिए आज आप अपने पुराने संबंधों को ताजा करेंगे। धन लाभ के बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सिल्वर

अंक 8
आज आपको अपने प्रियजनों के लिए आपको पर्याप्त समय मिलेगा। ज़रूरत से ज्यादा निर्भरता आपको कमजोर बना देती है। आज आप अपने दोस्तों से सलाह लेना चाहेंगे जो वास्तव में आपसे प्यार और आपकी चिंता करते हैं।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे

अंक 9
आज आपके पुराने काफी समय से चले आ रहे वाद-विवाद खत्म होंगे। अस्थायी चुनौती को अपनी छवि का नुकसान न करने दें। आय का एक और स्रोत आपका इंतज़ार कर रहा है।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- रेड

Aaj Ka Panchang, 6 March 2024:
राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 16, शक संवत 1945, फाल्गुन कृष्ण, एकादशी, बुधवार, विक्रम संवत 2080। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 23, शब्बान 23, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 06 मार्च सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसन्त ऋतुः। राहूकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। एकादशी तिथि अगले दिन तड़के 04 बजकर 14 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ।
पूर्वाषाढ़ नक्षत्र अपराह्न 02 बजकर 52 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। व्यतीपात योग पूर्वाह्न 11 बजकर 33 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ। बव करण सायं 05 बजकर 23 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 08 बजकर 28 मिनट तक धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार विजया एकादशी व्रत (स्मार्त)।
सूर्योदय का समय 6 मार्च 2024 : सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 6 मार्च 2024 : शाम 6 बजकर 24 मिनट तक।
आज का शुभ मुहूर्त 6 मार्च 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 2 मिनट से 5 बजकर 51 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 56 तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 22 मिनट से 6 बजकर 46 मिनट तक। अमृत काल सुबह 6 बजकर 40 मिनट से 8 बजकर 8 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 6 मार्च 2024 :
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 12 बजकर 9 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक।
आज का उपाय : हरी मूंग की दाल आज किसी जरूरतमंद को दान करें।
आ रही संकट…लू से मचेगा हाहाकार, इस साल गुजरेगा परेशानी में! IMD का अलर्ट
https://www.facebook.com/webmorcha