ज्योतिष डेस्क, वेबमोर्चा डॉट कॉम: Ank Jyotish रविवार 22 दिसबंर: अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…
अंक 1 Ank Jyotish
रविवार आज का दिन आपके लिए काफी बेहतर रहेगा और प्रयासों में सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में आपका मनोबल ऊपर रहेगा और पारिवारिक जीवन में हल्की-फुल्की नोक-झोंक के बावजूद शांति रहेगी। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है, उससे बचने के लिए माहौल को हल्का बनाए रखने का प्रयास करें।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर
अंक 2 Ank Jyotish
रविवार आज आपका प्रियतम अचानक से आपके सामने कुछ ऐसी बात कर सकता है, जो आप को आश्चर्यचकित कर देगी। आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और किसी यात्रा की प्लानिंग हो सकती है। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में स्थानांतरण संबंधित आदेश प्राप्त हो सकता है। प्रॉपर्टी संबंधित कोई डील फाइनल होने से मन खुश हो सकता है।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे
अंक 3 Ank Jyotish
रविवार पारिवारिक जीवन थोड़ा सा अशांत रहने की संभावना है और पिताजी को स्वास्थ्य कष्ट संभव है। दांपत्य जीवन में आज का दिन मनोरम रहेगा तथा लव लाइफ में कुछ झगड़ा हो सकता है। आज का दिन काफी मामलों में आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र की बात करें तो उसमें आपकी छवि मजबूत होगी और वरिष्ठ अधिकारियों की नजर में आप चढ़े रहेंगे।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा
अंक 4 Ank Jyotish
रविवार दांपत्य जीवन में भी सुख शांति रहेगी और जीवन साथी के साथ प्रेम और आकर्षण का भाव बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा तथा प्रेम संबंधित मामलों में तीखी नोकझोंक संभव है। आमदनी में वृद्धि होगी।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
अंक 5 Ank Jyotish
आज रविवार आप मन से प्रसन्न रहेंगे। चाहे स्थितियां कैसी भी हों, आप अपने अंदर गजब की शांति महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र के सिलसिले में किसी सुदूर यात्रा पर जाने की प्लानिंग बनेगी। दांपत्य जीवन में प्यार का भाव रहेगा और आप दोनों एक दूसरे के निकट आएंगे तथा दांपत्य जीवन का सुख उठाएंगे।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला
अंक 6 Ank Jyotish
रविवार आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और उसकी वजह से हर काम को अच्छे से कर पाएंगे। परिवार का वातावरण थोड़ा अशांत रहेगा और आप सभी पर प्रभुत्व स्थापित करने का प्रयास करेंगे। यदि आप सिंगल हैं तो प्रेम विवाह की सौगात मिलने का समय आ गया है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन
अंक 7 Ank Jyotish
रविवार वाणी में कड़वाहट न होने दें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। भाई बहनों से सुख मिलेगा और वे आर्थिक मदद भी कर सकते हैं। परिवार का वातावरण ठीक-ठाक रहेगा और कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है, जिससे अतिथि आ सकते हैं और घर में उत्साह रहेगा।
शुभ अंक- 27
शुभ रंग- वॉइलेट
अंक 8 Ank Jyotish
रविवार आज स्वास्थ्य के प्रति उदासीनता आपको शारीरिक कष्ट दे सकती है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अत्यधिक गुस्से और अहम की भावना का त्याग करें। आपकी मित्र मंडली में इजाफा होगा। परिवार का वातावरण शांतिपूर्ण और मनोरम रहेगा।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल
अंक 9 Ank Jyotish
रविवार आज का दिन आपके लिए अच्छा बीतेगा। आप एक साथ कई कामों में व्यस्त रहेंगे, लेकिन इसके बावजूद भी आपके काम समय पर निपट जाएंगे। धन का अच्छा लाभ मिलेगा। जीवन साथी अपनी मीठी बातों से आपका मन खुश रखेगा। प्यार के मामले में भी आपको अच्छे परिणाम हासिल होंगे और आपको अपनी संतान से सुख मिलेगा।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन
https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/