रायपुर। पोलटिकल में भाग्य कब बदल जाए कहा नहीं जा सकता, कुछ ऐसा एक बेहतरीन स्टोरी छत्तीसगढ़ के शहरीय चुनाव में सामने आया है. BJP ने रायगढ़ नगर निगम के महापौर पद के लिए एक ऐसा उम्मीदवार को चयनित किया है जो चाय बेचते हैं. यह कहानी PM नरेंद्र मोदी की चाय बेचने वाली कहानी की याद दिलाती है. BJP ने इस बार रायगढ़ नगर निगम से चाय बेचने वाले जीवर्धन चौहान को महापौर पद का प्रत्याशी घोषित कर सभी को चौंका दिया है, और इसकी चर्चा हर ओर हो रही है.
इसे लेकर छत्तीसगढ़ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ने कहा- चाय बेचने वाले, लंबे समय से भाजपा की सेवा करने वाले जमीनी कार्यकर्ता श्री जीवर्धन चौहान जी को प्रदेश भाजपा ने रायगढ़ महापौर प्रत्याशी बनाया। यह सब भाजपा में ही संभव है, भाजपा पार्टी नहीं परिवार है, सशक्त, समृद्ध भारत का उत्कृष्ट विचार है।
Weekly Horoscope 27 से 2 फरवरी: जानें इस सप्ताह किसका लक देगा साथ
जानें कौन हैं रायगढ़ नगर निगम के BJP प्रत्याशी
BJP ने जीवर्धन चौहान को रायगढ़ नगर निगम की अनुसूचित जाति (मुक्त) के लिए आरक्षित महापौर के पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है. जीवर्धन चौहान BJP के पुराने कार्यकर्ताओं में से एक है.
रायगढ़ के रेलवे कालोनी, सोनकर पारा निवासी जीवर्धन चौहान ने 1996 में BJP की सदस्यता ली थी, जिसके बाद 1998 में उन्हें वार्ड अध्यक्ष बनाया गया. 2004 में भाजयुमो नगर कार्यकारिणी में शामिल करने के बाद 2005 में संगठन में नगर मंत्री, 2006 में नगर उपाध्यक्ष, 2008 में नगर महामंत्री और 2011 में संगठन का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया था. 2023 से 2024 तक प्रदेश मंत्री अजा मोर्चा और जिला BJP कार्यसमिति सदस्य के साथ अन्य जिम्मेदारी भी संभाली.
यहां देखें वीडियो