बागबाहरा। जैसे-जैसे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान की तिथि 20 फरवरी नजदीक आती जा रही है। वैसे-वैसे ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी माहौल तेज होते जा रहा है। इस बार बागबाहरा जनपद पंचायत सदस्य के लिए 24 पदों के लिए 118 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपने भाग्य आजमा रहे हैं।
विधायक पद के बाद जनपद अध्यक्ष का पद दूसरा बड़ा प्रभावी पद माना जाता है। त्रिस्तरीय पंचायती राज के मध्यक्रम का जनपद पंचायत हमेशा से ही महत्वपूर्ण रहा है। सभी पार्टियां जनपद अध्यक्ष पद का फैसला अपने पक्ष में आने की ख्वाहिश रखती है। चूंकि अध्यक्ष का चुनाव जनपद सदस्यों द्वारा किया जाता है। जिसकी वजह से अध्यक्ष पद के दावेदारों के लिये अपने समर्थित सदस्य निर्वाचित होने की व्यूहरचना करना शुरू कर देते हैं।
क्षेत्र क्रमांक 23 से भगवती ठाकुर प्रतिद्वंदी का फॉर्म रिजेक्ट होने के कारण निर्विरोध निर्वाचित हो गई। 25 सदस्यीय जनपद में 24 क्षेत्रों में चुनाव हो रहा है। इसके लिये 118 प्रत्याशी मैदान में हैं।
जिसमें नर्रा क्षेत्र में सबसे अधिक 12 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरे क्रम में क्षेत्र क्रमांक 8 बिहाझर जहाँ 9 प्रत्याशी एवं क्षेत्र क्रमांक 9 बीकेबाहरा में 8 एवं क्षेत्र क्रमांक 4 सुखरीडबरी क्षेत्र से 6 प्रत्याशियों ने उक्त क्षेत्र के चुनावों को चर्चा में ला दिया है। वैसे तो सभी क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धा की होड़ में चुनाव संघर्ष की स्थिति में है। हर कोई चुनाव में जीत हासिल करने हर चुनावी जोड़-तोड़ के साथ मैदान में है। लेकिन, कुछेक ऐसे क्षेत्र हैं जहां प्रत्याशियों की वजह से चुनाव चर्चा में है।
सुखरीडबरी क्षेत्र
केशव नायक, राम चन्द्राकर, बंसुलाडबरी के पूर्व सरपंच बालकृष्ण चन्द्राकर के अलावा भुवन लाल साहू, किशुन पाटले एवं मोहन लाल साहू चुनाव मैदान में हैं।
तेंन्दूकोना क्षेत्र
टेनूराम साहू, धनंजय साहू, डॉ. राजेन्द्र चन्द्राकर के अलावा समीर चोवाराम चन्द्राकर चुनाव लड़ रहे हैं।
मुनगासेर क्षेत्र से पारस सांखला, रवि चन्द्राकर, भगवान बरिहा, टीकूराम चन्द्राकर, नारायण पटेल अपने भाग्य की अजमाइश कर रहे है।
हाडाबंद
चन्द्रकला कुंजलाल साहू, घन्द्रलाल साहू, चोखेपान भीमखोज, कमल साहू, मनोज चंद्राकर।
खल्लारी
भूमिका आकाश चंद्राकर, भूमिका सिन्हा, सविता गोस्वामी।
क्षेत्र क्रमांक 3 सरुपाती बेनू दीवान, भूपेन्द्र दीवान मोन्ट्र, जीवन ताल ठाकुर, ललित दीवान, शत्रुधन दीवान
6 सम्हर -जानकी हेमसिंह नायक, तारेश्वरी पीलेश्वर पटेल।
- गांजर धनेश्वरी हरिचंद दीवान, गरिमा केशव घन्द्राकर, पुरनबाई चिंताराम सिन्हा।
- बिहाझर घोवाराम मरकाम, ईश्वर मारकांडे, मोहन भारद्वाज, मुकेश हीरालाल टण्डन, नरोत्तम जगत, पावन कुमार रात्रे, संतलाल सुरमणी, तरुण व्यवहार, टीकेश्वर कुम्हार।
- बीके, बाहरा बालाराम पुव, बलराम पुव, गोपाल दीवान, जिरऊ बरिहा, माखनलाल पूरनसिंह सोन, नेपाल सिंग-ठाकुर, धानसिंह दीवान।
- मामाभांचा आमनी यशवंत साहू, अश्वनी वेदकुमार दीवान, बिजेश्वरी शत्रुधन साहू, यनेश्वरी प्रहलाद साहू, वीणा धनश्याम साहू, विजयलक्ष्मी टिकेश साहू।
- तुस्दा चांदनी भूपेन्द्र दीवान, दिव्या उपेन्द्र दीवान, जमुना दीवान, ललिता भीष्म ध्रुव।
12 खम्हरिया जामीन ठाकुर, महेश्वरी दुवनलाल ध्रुव, नीलम ठाकुर, पार्वती मोहन ठाकुर ।
13 बोकरामुडा अमरिका महेश्वर ध्रुव, कमलेश्वरी ज्ञानसिंह ध्रुव, मानबाई मंगलूराम ठाकुर।
- घुचापाली दीपिका श्रीराम यादव, कुसुमलता रोहित चन्द्राकर, मधुलिका गणेश चन्द्राकर, माधुरी साहू, प्रेमलता काशी पटेल, श्रीमती रेशम साहू।
- कसहीबाहरा इन्द्रा परदेशीराम बंजारे, जयंती लेखराम जगत, रेणुका धनीराम मरकाम, संतोषी मुकेश टंडन, सती-केशरु निराला।
- कोमाखान-चेतना बेहार, देवकी नवल गायकवाड।
- डोंगरगाँव अरुण ठाकुर, गीता दीवान, हेमलाल दीवान।
- देवरी कमलेश साहू, राहुल चन्द्राकर, राजा राम साहू।
- सिवनीकला छाया रोशन दुवे, गीतांजली विनय उपाध्याय, जितेश्वरी डिगेश्वर साहू, ममता राजेश साहू, रुखमणी विश्वनाथ साहू, सावित्री धनंजय साहू, सीमा राजेन्द्र शर्मा।
- कसेकेरा चांदनी नरेन्द्र पटेल, कलप्ना पांडे, कल्पना संतोष यादव, पूजा एवन साहू, पूर्णिमा कुलेश्वर साहू।
- हाथीबाहरा लालाराम माझी, रायसिंग बिसाहु ठाकुर, तुलाराम ठाकुर, विद्याधर सोरी।
- बिंद्रावन दुलारी अमृत राणा, लताकुमारी जनकराम कुम्हार, लेखमणी पटेल, सरिता राजेश त्रिपाठी।
- नर्रा चिंतामणी चन्द्राकर, गोपाल किशन पटेल, कांशीराम यादव, किरण यदु, किशोर कुमार चतुर्वेदी, लोचनराम पटेल, मेघनाथ दुर्जन यादव, मोतीराम पटेल, पतिराम साहू, प्रवेन्द्र कुमार दिवाकर (राजाबाबू), पुरनलाल पटेल, रंजीतलाल चक्रधारी, उमेश जैन चुनाव समर में अपने भाग्य की आजमाइश कर रहे हैं।