Ank Jyotish: रविवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Ank Jyotish

16 फरवरी 2025 Ank Jyotish शनिवार: अंक ज्योतिष को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है।  उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा

अंक 1 Ank Jyotish

आज रविवार का दिन मौज मस्ती और मनचाहे काम करने में बितेगा। इससे रोजमर्रा की थकान भरी दिनचर्या से राहत मिलेगी। आर्थिक मामलों महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। मेहनत के अनुरूप शुभ परिणाम मिलेंगे।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 2 Ank Jyotish

आज रविवार कारोबार में कुछ अड़चनें और परेशानियां आ सकती हैं। बिजनेस में जल्दबाजी में लिया फैसला गलत हो सकता है। असमंजस की स्थिति में परिवार की सलाह लेना उचित रहेगा। मार्केटिंग संबंधी कामों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग- बैंगनी

अंक 3 Ank Jyotish

आज रविवार नकारात्मक विचारों पर काबू रखें, वरना आपकी मन:स्थिति प्रभावित हो सकती है। बच्चों की खर्चीली प्रवृत्ति पर अंकुश रखना जरूरी है। भावुकता की बजाए व्यवहारिक नजरिया रखें। लोग आपका गलत फायदा उठा सकते हैं।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग- लाल

अंक 4 Ank Jyotish

आज रविवार कुछ बदलाव जरूर होंगे। जो आपके लिए फायदेमंद होंगे। सभी कार्य आपके अनुसार होंगे, लेकिन तुनकमिजाजी से बचें। स्वयं को सुपीरियर न समझें। दूसरों की बातों को भी महत्व दें।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- भूरा

Aaj Ka Panchang 16 February 2025: जानें 16 फरवरी का शुभ मुहूर्त, राहुकाल

अंक 5 Ank Jyotish

आज रविवार आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होगी। जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यर्थ की चिंता और निराशा समाप्त होगी। सरकारी कार्यों के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नई नौकरी के ऑफर मिलने की संभावना है।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग-ग्रे

अंक 6 Ank Jyotish

आज रविवार कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित बदलाव संभव हैं। आईटी, मीडिया, बैंकिंग और कंसल्टिंग सेक्टर्स के लोग नई जिम्मेदारियां निभा सकते हैं। ऑफिस की राजनीति या गलतफहमी से सतर्क रहें। सोच-समझकर निर्णय लें।

शुभ अंक-19

शुभ रंग-नारंगी

अंक 7 Ank Jyotish

आज रविवार जीवन में शांति बनी रहेगी और आय में सुधार होता रहेगा। कुछ अच्छा और बड़ा होने की संभावना है। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के संकेत हैं। दोपहर में आपको सावधान रहना होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक- 29

शुभ रंग-सफेद

अंक 8 Ank Jyotish

आज रविवार यात्रा होने की संभावना है, जो लाभदायक रहेगी। व्यापार में विशेष सफलता मिलने की संभावना है। नौकरी के काम से घर से बाहर रहना पड़ सकता है। प्रेमी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा और वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा।

शुभ अंक- 26

शुभ रंग-नीला

अंक 9 Ank Jyotish

आज रविवार सोचे हुए काम समय पर पूरे होने से उत्साह महसूस होगा। लोगों का सहयोग मिलेगा। नकारात्मक बात को छोड़ने का संकल्प करें। इससे आप भविष्य संबंधी उपलब्धियां हासिल करेंगे। बड़े लोगों का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक- 31

शुभ रंग-केसरिया

ये भी पढ़ें...

Edit Template