बागबाहरा महिला वकील के साथ गाली-गलौच, FIR दर्ज

महासमुंद. बागबाहरा। प्रार्थी सिमरन सलुजा वार्ड नं 08 कर्रापारा बागबाहरा थाना बागबाहरा ने बागबाहरा पुलिस को बताया कि , मै वकालत का काम करती हूं। प्रतिदिन मैं श्री चंडी माता मंदिर में संध्या आरती में शामिल होने जाती हूं कि दिनांक 24/09/2024 को भी मैं मंदिर आरती में शामिल होने गयी कि शाम करीबन 07.15 बजे से 07.30 बजे के मध्य सतीश उर्फ अन्नु तिवारी निवासी  घुंचापाली चंडी मंदिर शराब का सेवन कर आया था और वहां अभद्रता पूर्वक व्यवहार कर रहा था, जब मैंने कहा आप शराब का सेवन कर आये है

तो कृपया मंदिर से निचे उतर जाये पर वह मुझे तु कौन होती है बोलने वाली हो कहकर पहले तो मेरे साथ गंदी गंदी अश्लील गाली गलौच किया जब मैने विरोध किया गाली का तो मुझ पर हाथ उठाने कि कोशिश किया किसी व्यक्ति के द्वारा बीच बचाव करने पर वह मुझे मार तो नही पाया पर मां बहन गंदी गंदी गाली देकर तुझे देख लूंगा कहकर मुझे जान से मारने की धमकी देने लगा और बोलने लगा कि तु  रोज आती है ना ,देखना तेरा क्या करता हूं तुझे तो छोडूंगा नही बोलने लगा ,इस वाक्य से मैं पूर्णत: भयभीत हूं। उक्त घटना को वहां पर आये दर्शनार्थी लोग देखे सुने एवं बीच बचाव किये है। रिपोर्ट पढकर देखी मेरे बताये अनुसार लिखी गयी है रिपोर्ट करती हूं कार्यवाही की जावे।

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel

Comments are closed.