BREAKING 🔴 छत्तीसगढ़ में बड़ी खबर – नई योजना लागू | 🟡 खेल: भारत की शानदार जीत | 🔵 मनोरंजन: नई फिल्म रिलीज | 🟢 WebMorcha पर पढ़ें ताजा खबरें

रायपुर। ACB Raid: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने छत्‍तीसगढ़ में 4 जगहों पर करप्शन के खिलाफ शिकायतों पर कार्रवाई की। पांच रिश्वतखोरों को रुपए लेते रंगे हाथ पकड़ा है। इनमें कोंडागांव में जल संसाधन विभाग के EE टीआर मेश्राम, बिलासपुर में राजस्व विभाग की भू अर्जन शाखा के RI संतोष देवांगन व रायगढ़ में घरघोड़ा के डिप्टी रेंजर मिलन भगत, अंबिकापुर से सहायक संचालक बालकृष्ण चौहान व मानचित्रकार नीलेश्वर कुमार ध्रुव शामिल हैं।

कोंडागांव में 50 हजार रुपए की घूस लेते ईई पकड़ा गया

कोंडागांव में ठेकेदार तुषार देवांगन की शिकायत पर ACB ने जाल बिछाया। कार्यपालन अभियंता (ईई) टीआर मेश्राम को रंगे हाथ 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा। मेश्राम ने माकड़ी ब्लाक के ओटेंडा में एनीकट के कार्य की समय सीमा बढ़ाने के लिए सात लाख रुपये मांगे थे। मेश्राम को कोंडागांव की विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

 

अंबिकापुर: सहायक संचालक, मानचित्रकार रंगे हाथों गिरफ्तार

नगर व ग्राम निवेश कार्यालय में ACB ने सहायक संचालक बालकृष्ण चौहान और मानचित्रकार नीलेश्वर कुमार ध्रुव को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता मोमिनपुरा निवासी वसीम बारी से उसके रिश्तेदार की भूमि उपयोगिता का अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। दोनों को निलंबित कर दिया गया है।

महासमुंद, राजिम, कुरूद, धमतरी क्षेत्र से बाइक चोरी, पकड़ाए शातिर चोर

रायगढ़: ली घूस, डिप्टी रेंजर धराया

डिप्टी रेंजर घरघोड़ा रेंज मिलन भगत ने जंगली मुर्गे के शिकार के आरोपित जगमोहन मांझी से तीन हजार रुपये लिए थे पांच हजार की और मांग कर रहा था। मामले की शिकायत एसीबी बिलासपुर से की गई थी। ACB टीम ने पांच हजार रुपए लेते हुए आरोपित डिप्टी रेंजर मिलन भगत को रंगे हाथों पकड़ा। आरोपित डिप्टी रेंजर को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रविधान के तहत कार्रवाई की जा रही है।

बिलासपुर: 1 लाख की घूस लेते RI रंगे हाथों गिरफ्तार

बिलासपुर में एसीबी की टीम ने तहसील कार्यालय में आरआइ संतोष देवांगन को किसान से काम के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। जूना बिलासपुर निवासी संतोष देवांगन की मौजूदा पोस्टिंग फिलहाल भूअर्जन शाखा में है। ACB को शिकायत मिली थी मुआवजे से संबंधित प्रकरण के लिए संतोष देवांगन किसान से रुपये मांग रहा था। ACB की टीम ने जाल बिछाकर आरोपित को कार्यालय से ही रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया।

https://www.facebook.com/webmorcha

🙏 WebMorcha को सपोर्ट करें

आपका छोटा सहयोग बड़ी पत्रकारिता

💰 अपनी पसंद से सहयोग करें
📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel

Comments are closed.

WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com