12 मार्च को किसानों को धान की अतिरिक्त राशि की जाएगी ट्रांसफर, विष्णुदेव साय ने की घोषणा

lata sharma

March 12, 2024

रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है. 12 मार्च को किसानों को धान की अंतर राशि लगभग 13 हजार करोड़ रूपये प्रदान की जाएगी. पत्थलगांव में लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की भी घोषणा की है. गिरी गोवर्धन पर्वत के सुगम सीसी मार्ग निर्माण हेतु 32 लाख रूपये, फरसाबहार में संस्कृतिक मंडप हेतु 10 लाख, शिवमन्दिर से कासाटोली हेतु 12 लाख रूपये की घोषणा की गई है.

Chhattisgarh राज्य सरकार के द्वारा कृषक उन्नति योजना लागू कर दी गई है। इस योजना के द्वारा Chhattisgarh प्रदेश के किसानों को धान खरीदी की अंतर राशि का भुगतान किया जाएगा। धान खरीदी अंतर राशि भुगतान करने के लिए ही वर्तमान सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना को लागू की गई है। इससे पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा किसान न्याय योजना शुरू की गई थी। राज्य सरकार के द्वारा धान खरीदी की समर्थन मूल्य के अतिरिक्त राशि को योजना के माध्यम से भुगतान किया जाता है।

जिसके तहत किसानों के खाते में बोनस यानि अंतर की राशि मिलेगी। CM साय ने कुछ दिन पहले ही इसका ऐलान किया था। उन्होंने कहा ​था कि एकमुश्त भुगतान और अंतर की राशि की व्यवस्था हो गई है। किसानों को 917 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा जिसकी व्यवस्था हो गई है।

आ रही संकट…लू से मचेगा हाहाकार, इस साल गुजरेगा परेशानी में! IMD का अलर्ट

🙏 WebMorcha को सपोर्ट करें

आपका छोटा सहयोग बड़ी पत्रकारिता

💰 अपनी पसंद से सहयोग करें
📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel

Comments are closed.

WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com