Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों के लिए अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ बारिश

छत्तीसगढ़. रायपुर। ऐसे तो इन दिनों पूरे देश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम की चक्रवाती हवा का असर एक बार फिर छत्तीसगढ़ में पड़ने वाली है। यहां एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ में अंधड़ के साथ बारिश के आसार हैं। साथ ही सोमवार 13 मई से बारिश की गतिविधि भी बढ़ सकती है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी, उसके बाद तापमान में गिरावट आएगी।

IMD
IMD

Vastu Tips: भूल से भी पर्स में न रखें ये चीजें, आर्थिक स्थिति हो जाएगी पतली

शुक्रवार को रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। भले ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट रही, लेकिन उमस में बढ़ोतरी हो गई। रायपुर का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री कम तथा न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा।

महासमुंद, धान खरीदी में फर्जीवाड़ा, 10 लोगों पर FIR दर्ज