12 फरवरी 2025 Ank Jyotish बुधवार: अंक ज्योतिष को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा
अंक 1 Ank Jyotish
आज बुधवार अधूरा पड़ा हुआ काम दोबारा शुरू हो सकता है। आपको महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी। जिस पर काम करना आपके लिए लाभदायक होगा। पुरानी गलतियों से सीखकर दिनचर्या में बदलाव लाने की कोशिश करें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
अंक 2 Ank Jyotish
आज बुधवार अपने स्वभाव में सुधार करें। प्रभावशाली लोगों की सलाह और मार्गदर्शन को लापरवाही में न लें। नकारात्मक लोग आपको लक्ष्य से भटका सकते हैं। अचानक कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जिन पर कटौती करना मुश्किल होगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
अंक 3 Ank Jyotish
आज बुधवार बिजनेस में एक्स्ट्रा मेहनत करने की जरूरत है। युवाओं को रोजगार का मौका मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। लेन-देन में सावधान रहें। आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। नौकरी में टीम का नेतृत्व करने में सफल रहेंगे।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
Aaj Ka Panchang 12 February 2024: आज का पंचांग शुभ मुहूर्त और अशुभ वक्त
अंक 4 Ank Jyotish
आज बुधवार ज्यादा परेशानी महसूस होगी। मनोबल बहुत कमजोर होगा। अपनी कमियों का दुःख मन में समेटेंगे। मन लगाकर काम करेंगे। काम व्यवस्थित हो जाएंगे। पढ़ाई में मन लगेगा। सब कुछ ठीक रहेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
अंक 5 Ank Jyotish
आज बुधवार दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन दोपहर से आप स्थिति को नियंत्रित कर लेंगे। धन से संबंधित विशेष सफलता मिलेगी। कलात्मक और रचनात्मक कार्य कर सकते हैं। किसी ट्रेनिंग प्रोग्राम में भी शामिल होंगे। कुछ सीखने में दिन बीतेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
अंक 6 Ank Jyotish
आज बुधवार परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। आमदनी अच्छी रहेगी और हर काम में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होने की संभावना है। विरोधी को परास्त करने में सफल रहेंगे और नया वाहन लेने का प्रयास करेंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
अंक 7 Ank Jyotish
आज बुधवार संतान पक्ष की ओर से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। दिन बहुत सकारात्मक रहेगा। फाइनेंस संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दिन अनुकूल है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला
अंक 8 Ank Jyotish
आज बुधवार अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने से बचें। तनाव की स्थिति बन सकती है। कोई भी निर्णय बहुत सोच समझकर और धैर्य से लेने की कोशिश करें। अपनी योजनाओं को हकीकत में बदलने की कोशिश करें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
अंक 9 Ank Jyotish
आज बुधवार कारोबार बढ़ाने की योजनाएं सफल रहेंगी। एक्सट्रा इनकम के सोर्स बनेंगे। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट के कामों में कुछ प्रतिकूलता रह सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों की लापरवाही से अधिकारी नाराज हो सकते हैं।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा