20 फरवरी 2025 Ank Jyotish गुरुवार: अंक ज्योतिष को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा
अंक 1 Ank Jyotish
पिछले कुछ समय से जिस कार्य के लिए प्रयास कर रहे हैं, आज उसमें सफलता मिलने की उम्मीद है। आपको अपनी मेहनत और लगन के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। किसी भी परिस्थिति में संतुलित रहने से आपका स्वाभिमान और आत्म बल बना रहेगा।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर
अंक 2 Ank Jyotish
कुछ नजदीकी लोग पीठ पीछे आपके प्रति अफवाहें फैला सकते हैं। अपने गुस्से पर काबू रखें और शांति बनाए रखें। धीरे-धीरे परिस्थितियां स्वत: ही व्यवस्थित हो जाएंगी। बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। बात-बात पर डांटना उचित नहीं है।
Aaj Ka Panchang: गुरुवार 20 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे
अंक 3 Ank Jyotish
व्यवसायिक गतिविधियों के लिए ग्रह स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है। सहयोगियों और कर्मचारियों पर भरोसा न करके सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखें और निर्णय भी स्वयं ही लें।किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा
अंक 4 Ank Jyotish
नई संभावनाओं के द्वार खुल रहे हैं। भविष्य की योजनाओं पर काम शुरू करें। नई दिशा में आगे बढ़ने का समय है। यात्रा या विदेश से जुड़े अवसर मिल सकते हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
अंक 5 Ank Jyotish
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे सफलता मिलेगी। जोखिम लेने से घबराएं नहीं, प्रयास सार्थक होंगे। नई सीख और अनुभव मिलने की संभावना है। यात्रा के दौरान नए कनेक्शन बनने की संभावना है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला
अंक 6 Ank Jyotish
करियर में बदलाव के लिए अच्छा समय है। प्रमोशन या नई जॉब पाने के लिए प्रयास करें, सफलता मिलेगी। लीडरशिप क्वालिटी उभरकर आएगी, जिससे प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन
अंक 7 Ank Jyotish
आपको सावधानी से काम करना होगा। गोपनीयता बनाए रखें। परिवार का सहयोग नहीं मिल पाएगा। अनावश्यक तनाव भी रहेगा। भविष्य को लेकर आशंकाएं रहेंगी। दोपहर में आय हो सकती है।
शुभ अंक- 27
शुभ रंग- वॉइलेट
अंक 8 Ank Jyotish
आपके प्रयास सफल होंगे। नया काम भी मिल सकता है। शाम को चिंताएं रहेंगी और विरोधी भी परेशान करेंगे। काम के प्रति उदासीनता हो सकती है। व्यापार में कर्मचारी परेशान करेंगे और नौकरी में व्यस्त रहेंगे।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल
अंक 9 Ank Jyotish
आज नई जिम्मेदारियां आपके ऊपर रहेंगी। दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्यों से संबंधित रूपरेखा बना लें, क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत ही अनुकूल रहेंगी। युवाओं को मन मुताबिक कार्य बनने से सुकून मिलेगा।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन