22 फरवरी 2025 Ank Jyotish : अंक ज्योतिष शनिवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा
अंक 1 Ank Jyotish
आज कुछ ज्यादा जिम्मेदारियां का बोझ रहेगा और आप उन्हें बेहतर तरीके से पूरा भी कर लेंगे। अगर प्रॉपर्टी अथवा अन्य कोई विवाद चल रहा है तो उसे किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से हल करें। परिवार और समाज में आपको विशेष मान-सम्मान मिलेगा।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
अंक 2 Ank Jyotish
सामाजिक और सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में भी अपना योगदान अवश्य दें। लेकिन साथ ही ये भी ध्यान रखें कि किसी की बातों में आकर आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं। धन संबंधी लेनदेन करते समय सावधानी रखें।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा
अंक 3 Ank Jyotish
व्यवसाय में धन लाभ की स्थिति बन रही है। इस समय मार्केटिंग और प्रोडक्ट की क्वालिटी बढ़ाने पर ध्यान दें। साथ ही बदलाव संबंधी योजनाओं पर कार्य शुरू होगा। नौकरी पेशा लोग आवेश में आकर अपने बॉस व अधिकारियों से संबंध न बिगाड़ें।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
अंक 4 Ank Jyotish
आज आपके धैर्य परीक्षा हो सकती है। बीते समय में किए कार्यों के परिणाम धीरे-धीरे सामने आएंगे। अपने काम पर भरोसा रखें। किसी पुराने निवेश का लाभ मिल सकता है।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला
अंक 5 Ank Jyotish
नई योजनाओं पर सोच-समझकर काम करें। आत्मनिरीक्षण का समय है, बिजनेस में निवेश और विस्तार से पहले गहन विश्लेषण करना होगा। शिक्षा और रिसर्च से जुड़े लोग किसी महत्वपूर्ण निष्कर्ष पर पहुंच सकते हैं।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
अंक 6 Ank Jyotish
नौकरीपेशा लोग अपने कार्यों के परिणाम की प्रतीक्षा करें, जल्द ही कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। फ्रीलांसिंग करने वाले लोग धैर्य बनाए रखें, प्रोजेक्ट्स में स्थिरता आने में समय लग सकता है।
शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला
अंक 7 Ank Jyotish
समस्याओं का समाधान होगा। आय में सुधार होगा। विरोधियों का प्रभाव नष्ट होगा। अपने अंदर शक्ति का अनुभव करेंगे। दोपहर में सावधानी रखनी होगी। अनावश्यक परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं, साथ ही कार्यों में देरी भी होगी।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे
क्या बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी सच हो रही है! जानें 2025 के लिए क्या!
अंक 8 Ank Jyotish
शाम का समय अनुकूल रहेगा। आय में सुधार होगा और यात्रा सुखद रहेगी। व्यापारिक समस्याएं समाप्त होंगी और नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। सर्दी-खांसी की समस्या। दांत दर्द हो सकता है। मुंह में छाले और अपच की समस्या रह सकती है।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल
अंक 9 Ank Jyotish
दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी और खुद में भरपूर आत्मविश्वास महसूस करने के लिए अपनी क्षमता को करियर, अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों में लगाएं। रोजमर्रा की उबाऊ दिनचर्या से भी राहत मिलेगी।
शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी