ज्योतिष डेस्क, वेबमोर्चा डॉट कॉम: Ank Jyotish बुधवार 11 दिसबंर: अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…
अंक 1 Ank Jyotish
बुधवार का दिन जमा-पूंजी निवेश के लिए समय शुभ रहेगा। किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। अपने द्वारा अर्जित की गई भौतिक सफलता का आनंद लें। आज किसी पुराने काम के पूरे होने की संभावना है। आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी।
शुभ अंक- 34
शुभ रंग- पिंक
अंक – 2 Ank Jyotish
बुधवार आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। साथी संग मेलजोल बढ़ेगा। आपका किसी नए घर, मकान, दुकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसकी प्राप्ति होगी।
शुभ अंक- 64
शुभ रंग- गोल्डन
अंक 3 Ank Jyotish
अपने अधिकारों के बारे में जानें और सोच-समझ कर शब्दों का प्रयोग करें। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आ सकती हैं, जिस पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। काम को लेकर तनाव बना रहेगा।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
अंक 4 Ank Jyotish
आज बुधवार आपको निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। नई तकनीकों के प्रयोग में सफलता हासिल करेंगे। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। सेहत सामान्य रहेगी।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा
अंक 5 Ank Jyotish
बुधवार आज कोर्ट-कचहरी से जुड़ा मामला हल होगा। निवेश के लिए किसी योजना में धन लगा सकते हैं। आज अपने क्रोध पर काबू पाना होगा, नहीं तो नुकसान की संभावना है। घर में किसी नए सदस्य का आगमन होगा।
शुभ अंक- 86
शुभ रंग- सफेद
अंक 6 Ank Jyotish
बुधवार आज किसी भी जोखिम भरे कार्य को न करें। काम के संबंध में बदलाव करेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे धन लाभ होगा। यह समय संगीत, नृत्य और संवाद से जुड़े लोगों के लिए खास रहने वाला है।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- पीला
अंक 7 Ank Jyotish
बुधवार आज किसी काम को लेकर आप ज्यादा उत्साहित न हो। किसी खास दोस्त से मुलाकात होगी। नौकरी की तालाश कर रहे जातकों को अभी और प्रयास करना होगा। छात्रों के लिए यह समय चुनौतिपूर्ण रहने वाला है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
अंक 8 Ank Jyotish
आज बुधवार आपको परीक्षा में मनचाहे परिणाम मिलेंगे। आज कार्यक्षेत्र में धन लाभ के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। राजनीति क्षेत्र में कार्यरत लोगों को समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हरा
अंक 9 Ank Jyotish
आज बुधवार स्वस्थ्य में गिरावट आ सकती है। प्रेमी का साथ मिलने से पुरानी समस्याओं का आज निवारण होगा। कार्यक्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेंगे। करियर बनाने के लिए प्रयास कर रहे लोगों को अवश्य कामयाबी मिलेगी
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- बैंगनी