August Rashiphal 2024: इनके लिए होगा बेहद खास, इस तारीख को जरा बचके रहना

webmorcha.com

August Rashiphal 2024: अगस्त साल का 8वां माह है. अगस्त महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत त्योहार आते हैं. अगस्त में पूरा सावन रहेगा. सावन का पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित है. अगस्त में हरियाली तीज, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, हरियाली अमावस्या, नाग पंचमी, सावन अमावस्या, दही हांडी, अजा एकादशी का व्रत आदि किया जाएगा. आइए जानते हैं अगस्त 2024 में आपके राशिफल क्या कहता है…

मेष राशि-

August Rashiphal 2024 माह के आरंभ से ही सफलताओं का सिलसिला निरंतर चलता रहेगा। अपनी वाणी कुशलता के बलपर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। August आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। नया कार्य-व्यापार आरंभ करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। माह की 13-14 तारीख को रहें जरा बचके।

वृषभ राशि-

ग्रह-गोचर मान-सम्मान तथा पद की वृद्धि तो कराएंगे ही शिक्षा और प्रबंधन कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जाशक्ति सूझ-बूझ के बलपर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। August संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग हैं। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। जमीन-जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। मकान अथवा वाहन का भी क्रय कर सकते हैं। माह की 11-12 तारीख को रहें जरा बचके।

मिथुन राशि-

August Rashiphal 2024 माह पर्यंत भाग दौड़ की अधिकता रहेगी। अधिक धन व्यय के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। मित्रों और संबंधियों से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। August विदेश यात्रा के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो यह अवसर उत्तम रहेगा। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। माह की 9-10 तारीख को रहें जरा बचके।

कर्क राशि-

माह के आरंभ से ही ग्रह-गोचर सुखद परिणाम दायक रहेंगे। महंगी वस्तुओं का क्रय करेंगे। घूमने-फिरने पर भी अधिक धन व्यय होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। August परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। माह की 20-21 तारीख को रहें जरा बचके।

सिंह राशि-

ग्रह-गोचर कार्य व्यापार में अनुकूलता लाएंगे। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। August व्यापार में भी नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति अधिक चिंतनशील रहें। वैवाहिक वार्ता सफल होने में थोड़ा और समय लगेगा। सफलताओं का सिलसिला तो चलता रहेगा किंतु साझा व्यापार करने से परहेज करें। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना ही पड़ेगा। माह की 18-19 तारीख को रहें जरा बचके।

कन्या राशि-

August Rashiphal 2024 संपूर्ण माह कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। गुप्त शत्रुओं से बचें। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। August सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के टेंडर आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर आपके पक्ष में रहेंगे। घूमने फिरने पर अधिक खर्च होगा। माह की 24-25 तारीख को रहें जरा बचके।

तुला राशि-

माह पर्यंत आय के संसाधनों में वृद्धि होती रहेगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। August अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। जो लोग आपको नीचे दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। कार्य व्यापार में तो उन्नति होगी ही स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास कर रहे हो तो उस दृष्टि से भी समय बेहतरीन रहेगा। विवादित मामले कोर्ट कचहरी से बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। महंगी वस्तुओं का क्रय करेंगे। माह की 18-19 तारीख को रहें जरा बचके।

वृश्चिक राशि-

August Rashiphal 2024 संपूर्ण माह मानसिक तनाव के बावजूद खुशियां ही खुशियां लाएगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। August प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें। संतान संबंधी समस्या दूर होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। माह की 28-29 तारीख को रहें जरा बचके।

धनु राशि-

अधिक जिम्मेदारियों के बावजूद समस्याओं का समाधान करने में सफल रहेंगे। शैक्षिक मामलों में सफलता मिलेगी। गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी इसलिए कोई भी कार्य जब तक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले आपके पक्ष में आने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। इस अवधि के मध्य अधिक कर्ज के लेनदेन से बचें और किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा वह धन समय पर नहीं मिलेगा। माह की 04-05 तारीख को रहें जरा बचके।

मकर राशि-

August Rashiphal 2024 सम्पूर्ण माह हर तरह से सुखद परिणाम दायक रहेगा। वैवाहिक वार्ता सफल होने में और समय लगेगा किंतु कार्य व्यापार की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा। August नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चुनाव संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। आपके लिए किसी सम्मान अथवा पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है। कार्य व्यापार में नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। माह की 20-21 तारीख को रहें जरा बचके।

कुंभ राशि-

August Rashiphal 2024 पूरे माह तक सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा। अपनी वाणी को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। विवादों से दूर ही रहें। August जमीन जायदाद संबंधी समस्या का हल होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। मित्रों और संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग हैं। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। माह की 30-31 तारीख को रहें जरा बचके।

मीन राशि-

उतार-चढ़ाव के बावजूद सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। अपने सौम्य स्वभाव के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। गुप्त शत्रुओं से बचें और विवादित मामले कोर्ट से बाहरी निपटाएं। माह की 11-12 तारीख को रहें जरा बचके।

ये भी पढ़ें...

Edit Template