Homeछत्तीसगढ़बागबाहरा के युवक की केदारनाथ में मौत, आक्सीजन की कमी चलते गई...

बागबाहरा के युवक की केदारनाथ में मौत, आक्सीजन की कमी चलते गई जान, अलका की पहल से शव को शासकीय खर्च से लाया जा रहा गृहग्राम

बागबाहरा । फूलवारी पारा निवासी हेमंत सोनवानी पिता लक्खीराम राम सोनवानी अपने मित्रो के साथ केदारनाथ दर्शन हेतु गए हुए थे उनके साथ गए उनके मित्रो के बताये अनुसार वह मंदिर के पास आक्सीजन की कमी के चलते दिनांक -16/6/2024 को समय करीब संध्या -7.15 को मृत्यु हो गई जिसकी जानकारी खल्लारी की अलका चंद्राकर को नरेन्द्र बग्गा व बाला चंद्राकर नंदू सोनी संजय मालवे एवं उनके साथियो से प्राप्त हुई।

धमतरी के इस किसान का भैंसा हुआ लापता, सूचना देने वालों को मिलेगा पुरस्कार

इस घटना की जानकारी प्राप्त होते ही बागबाहरा से अलका चंद्राकर ने तत्काल छत्तीसगढ़ के CM,  गृहमंत्री MLA पुरंदर मिश्रा  से सम्पर्क कर शव को केदारनाथ  मंदिर से हेलीकाप्टर की व्यवस्था से नीचे उतरवाकर रूद्र प्रयाग अस्पताल पहुचाया गया।  शासन के खर्च से ही उनके शव को एम्बुलेंस सुविधा से बागबाहरा लाया जा रहा इस पूरे कार्य में महासमुंद कलेक्टर प्रभात मालिक की तत्परता संवेदनशीलता तारीफ काबिल रही जिन्होंने मृत हेमंत के शव को बागबाहरा लाने हेतु हर संभव  प्रशासनिक मदद किए रुद्रप्रयाग से वहां की व्यवस्था किए।

https://www.facebook.com/webmorcha

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments