रायपुर। Chhattisgarh में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। सभी मंत्रियों ने भी अपने-अपने विभागों की जिम्मेदारी ले ली है। इसी बीच वित्त मिनिस्टर OP चौधरी ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला बोला है। वित्त मंत्री OP चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने चारों तरफ माफिया राज फैलाया है और छत्तीसगढ़ को पूरी तरह से कर्ज में डुबो दिया है।
वित्त मिनिस्टर ने कहा कि जहां से आय आ सकती थी, कांग्रेस ने उन सबको पैसा कमाने का जरिया बना दिया। कांग्रेस ने स्टेट GST, एक्साइज, माइनिंग सभी जगह माफिया राज स्थापित किया है। कांग्रेस ने आय को रोककर प्रदेश को दिवालियापन के कगार पर धकेलने का काम किया है। ओपी चौधरी ने आगे कहा कि सीएम विष्णु देव साय के नेतृत्व में हम वित्तीय हालत को ठीक करेंगे। साथ ही गुड गवर्नेंस स्थापित करके मोदी की सभी गारंटी को पूरा करेंगे।
अपने राशि पर क्लिक कर जाने संपूर्ण जानकारी
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024


Recent Comments