भाजपा ने गोठानों को बंद कर गौवंशों को लाया सड़क पर : विनोद चंद्राकर

* राजनीतिक द्वेष के चलते भाजपा ने गोठान जैसी महत्वपूर्ण योजना को किया बंद

महासमुंद। पूर्व संसदीय सचिव व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि गाै माता के नाम पर राजनीति के लिए प्रसिद्ध भारतीय जनता पार्टी की कथित सुशासन के सरकार ने आज गाै माताओं को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन में पूर्व मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने गाै माता के नाम पर कभी राजनीति नहीं की। लेकिन, गौ माता की सेवा में उन्होंने उनके लिए एक निश्चित स्थान गाैठान जरूर बनाया। ताकि, गौवंशी मवेशी सुरक्षित रह सकें। आज गाैठानों को बंद करने के बाद से गाय, बैल, बछड़े सड़क पर डेरा डाल रहे हैं। इसके चलते अनेक मवेशी बड़े वाहनों के चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। बेजुबान मवेशियों को काल के गाल में धकेलने वाले भाजपा सरकार को गाै माता से हाथ जोड़कर क्षमा मांगनी चाहिए।

श्री चंद्राकर ने कहा कि 9 माह से इन मवेशियों का कोई निश्चित ठिकाना नहीं है। पूर्व के 5 साल के कार्यकाल में गाैवंशों को गोठान के माध्यम से चारा-पानी, तथा उनके लिए छांव की व्यवस्था भूपेश सरकार ने की। इसके लिए गाैठानों में गाै पालकों से गोबर खरीदी की गई। जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त भी हुए। गाैठानों में वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाकर समूह की महिलाओं को एक निश्चित आय का साधन मिला। गाैठानों के माध्यम से पशुओं की सेवा कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों, गाै पालकों, समूह की महिलाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया। लेकिन, गौवंशीय पशुओं सहित जनहित के इस महत्वपूर्ण योजना को भाजपा सरकार ने महज इसलिए बंद करवा दिया कि इसे कांग्रेस शासनकाल में बनाया गया। जिसकी चहूंओर सर्वत्र प्रशंसा हो रही थी।

श्री चंद्राकर ने आगे कहा कि भाजपा के राजनीतिक द्वेष की सजा बेजुबान गौवंशों को भुगतना पड़ रहा है। 2 दिन पूर्व विगत 9 सितंबर को तोरला पड़ाव के पास नेशनल हाइवे में 9 गौवंशी पशु अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिसके चलते 5 पशुओं की मौत हो गई। तथा कई घायल हुए। इस मार्ग पर आए दिन गौवंशों को वाहनों द्वारा रौंदा जा रहा है। लेकिन, सरकार इस दिशा में आंख मूंदे बैठा है।

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel

Leave a Comment

WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com