बागबाहरा। भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस 6अप्रैल एवं छत्तीसगढ़ शासन विष्णुदेव सरकार द्वारा “सुशासन तिहार 2025” 8 अप्रैल से हर ग्राम पंचायत में मनाया जाएगा। इसी तारतम्य में आज ग्राम पंचायत पटपरपाली में माननीय पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू जी के आतिथ्य में ग्राम पंचायत पटपरपाली सरपंच लता कमलेश टाण्डेय की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे सर्वप्रथम स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के “स्वच्छता श्रमदान” के तहत ग्राम एवं पंचायत भवन, स्कूल प्रांगण में सरपंच, उपसरपंच, पंचो, महिला समूह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि ने अपना श्रमदान कर साफ सफाई किये।

भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू जी ने भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी एवं अटल बिहारी वाजपेयी जी को धूप दीप जलाकर माल्यार्पण कार्यक्रम का आरंभ किया गया। अपने उदबोधन में पूर्व सांसद जी भाजपा के संघर्ष एवं विकास को बताए साथ ही आजादी के लड़ाई में क्षेत्र की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। साथ ही करहिडीह सरपंच रामेश्वर साहू जी को गमछा पहना कर विधिवत भाजपा की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम का संचालन एवं व्यवस्था पटपरपाली सोसायटी अध्यक्ष कमलेश कुमार टाण्डेय जी ने की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नर्रा जनपद सदस्य लोचन राम पटेल जी, सम्हर जनपद सदस्य तारकेश्वरी पटेल जी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष पिलेश्वर पटेल जी, मण्डल अध्यक्ष रूपेश साहू जी, करहिडीह सरपंच रामेश्वर साहू जी, बिहारी सिन्हा जी, सुरित साहू जी, लक्ष्मन साहू जी, ज्वाला प्रसाद दुबे जी, उपसरपंच चैतराम साहू जी, पंच श्रीमती थलेश्वरी साहू जी, हवन्त साहू जी, हेमलता साहू जी, मुकेश गुप्ता जी, सुनीता साहू जी, रामचन्द्र यादव जी, कल्पना तिवारी जी, धानबाई साहू जी, कांतिबाई साहू जी, मोहन साहू जी, गमला यादव जी, प्रेमलता साहू जी, राजू तिवारी जी, चेतन साहू जी, संजय साहू जी,सुमित यादव जी एवं बहुआत संख्या में महिला समूह एवं ग्रामीण जन उपस्थित हुए।