Homeछत्तीसगढ़CG बाप रे, गर्दन काटकर बुजुर्ग ने खुद की दी बलि

CG बाप रे, गर्दन काटकर बुजुर्ग ने खुद की दी बलि

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली वाक्या सामने आई है. धरसींवा के निनवा गांव में एक श्रद्धालु ने देवता के सामने ही अपनी गर्दन काटकर बलि दे दी. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने कैंची से अपने गर्दन को काटा है.

मिली जानकारी के अनुसार, धरसींवा के निनवा गांव निवासी 55 वर्षीय भुनेश्वर यादव ने अपने घर के भीतर स्थित देवस्थान के सामने कैंची से अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद देवस्थान वाला कमरा खून से लथपथ हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस (Police) मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments