होम

CG गुरुवार को माताओं की होगी बल्ले-बल्ले, महतारी वंदन योजना के पैसे ट्रांसफर करेगी सरकार, आज CM साय लेंगे कैबिनेट बैठक

webmorcha

रायपुर। CG गुरुवार को माताओं की होगी बल्ले-बल्ले महतारी वंदन योजना के पैसे सरकार कल ट्रांसफर करेगी। आज CM विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक लेंगे। बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के अवसर पर कल 7 मार्च को सुबह 11 बजे प्रदेश की राजधानी रायपुर के साथ सभी जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, नगरीय निकाय क्षेत्रों में महिला सम्मेलन का आयोजन महतारी वंदन सम्मेलन के रूप में किया जाएगा।

इस अवसर पर PM नरेन्द्र मोदी राज्य मुख्यालय, जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय एवं नगरीय निकायों में आयोजित कार्यक्रमों से सीधे ऑनलाईन जुड़कर लोगों को संबोधित करेंगे और हितग्राहियों से बात करेंगे।

यहां पढ़ें: आ रही संकट…लू से मचेगा हाहाकार, इस साल गुजरेगा परेशानी में! IMD का अलर्ट

राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में CM विष्णु देव साय शामिल होंगे और महतारी वंदन योजना के तहत गुरुवार प्रदेश की सभी पात्र विवाहित महिला हितग्राहियों के खाते में प्रथम बार राशि का अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री साय हितग्राहियों से बात कर योजना के लाभ के बारे में चर्चा करेंगे। महिलाओं के खाते में राशि का भुगतान ऑनलाईन डी.बी.टी. मोड के माध्यम से किया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त करने के अभियान का शुभारंभ भी किया जाएगा।

70 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित होंगी

गौरतलब है कि PM मोदी के द्वारा प्रदेश की जनता को दी गई गारंटी को पूरा करते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में 01 मार्च 2024 से नवीन महतारी वंदन योजना लागू की गई है। योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को 1000 रूपए की मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस प्रकार महिलाओं को 12 हजार रूपए वार्षिक प्राप्त होगा। योजना के तहत 07 मार्च को पहली बार सहायता राशि दी जाएगी। इससे लगभग 70 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित होंगी।

पानी के भीतर दौड़ेगी ट्रेन, भारत की पहली अंडरवाटर रेल टनल का आज PM करेंगे उद्घाटन

https://www.facebook.com/webmorcha

CM साय
मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए साकार करेंगे विकसित छत्तीसगढ़ का सपना- CM साय

मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए साकार करेंगे विकसित छत्तीसगढ़ का सपना- CM साय

CM विष्णु देव साय ने कहा है कि मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ का सपना साकार करेंगे। मुख्यमंत्री आज शाम यहां राजधानी रायपुर के श्री अटल बिहारी बाजपेयी ऑडिटोरियम मेडिकल कॉलेज में चेट्रीचंड्र महोत्सव समिति, रायपुर और संपूर्ण सिंधी समाज, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने चेट्रीचंड्र महोत्सव पर शासकीय अवकाश की घोषणा की ।

अभिनंदन समारोह में प्रदेश भर से आए सिंधी समाज के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए CM विष्णु देव साय ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के विभाजन का सबसे ज्यादा दंश सिंधी समाज ने ही झेला है। देश को आगे बढाने में सिंधी समाज का बहुमूल्य योगदान है। चाहे व्यापार का क्षेत्र हो या राष्ट्र भक्ति की बात हो। सिंधी समाज हमेशा अग्रणी रहा है।

आने वाले 5 साल में देश को आर्थिक क्षेत्र में तीसरे स्थान पर लाना है

CM श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की सोच है कि भारत को फिर से विश्व गुरु बनाना है। भारत फिर से सोने की चिड़िया बने। एक विकसित भारत का निर्माण हो। दस वर्षों के PM मोदी जी के प्रयास से हमारा देश आर्थिक सेक्टर में 11वें स्थान से पांचवे स्थान आ गया है।

आने वाले 5 साल में देश को आर्थिक क्षेत्र में तीसरे स्थान पर लाना है। इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है। विकसित भारत के लिए विकसित छत्तीसगढ़ बनाना जरूरी है। विकसित छत्तीसगढ़ के लिए आप सभी के व्यापार को भी विकसित व्यापार बनाना जरूरी है। सभी के सहयोग से विकसित छत्तीसगढ़ बनेगा, इसमें सिंधी समाज की बड़ी भूमिका होगी।

पानी के भीतर दौड़ेगी ट्रेन, भारत की पहली अंडरवाटर रेल टनल का आज PM करेंगे उद्घाटन

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए CM श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार बने अभी ढाई महीने हुए हैं। मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में सरकार कदम बढ़ा चुकी है। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास का निर्णय पहली कैबिनेट में लिया गया। बहुत जल्द गरीबों का पक्का मकान बनना शुरू हो जाएगा। 2 साल का बकाया बोनस 12 लाख से ज्यादा किसानों को 3716 करोड़ रुपये 25 दिसंबर को हम दे चुके हैं। 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान की खरीदी की गई है।

ये भी पढ़ें...