BREAKING 🔴 छत्तीसगढ़ में बड़ी खबर – नई योजना लागू | 🟡 खेल: भारत की शानदार जीत | 🔵 मनोरंजन: नई फिल्म रिलीज | 🟢 WebMorcha पर पढ़ें ताजा खबरें

बलौदा बाजार। जिले के बहुचर्चित सेक्स रैकेट और हनी ट्रैप मामले में आज बुधवार को कोतवाली पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। सेक्स रैकेट और हनी ट्रैप मामले में आज गिरोह के 3 प्रमुख आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। आज हुई गिरफ्तारी में मुख्य आरोपी दुर्गा टंडन और प्रत्युष उर्फ मोंटी मरैया को बनारस से गिरफ्तार किया गया। वहीं, आरोपी रवीना टंडन को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है।

बता दें कि 2 दिन पहले इस मामले में बलौदा बाजार के वकील महान मिश्रा की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इस तरह इस पूरे मामले में अब 4 प्रार्थियो के शिकायत में गिरोह के 4लोगो की गिरफ्तारी की गई है। मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल SP ने बताया कि अब तक 4 पीड़ितों से गिरोह ने ब्लैकमेलिंग कर करीब 41लाख रुपए वसूले हैं। वही, इस गिरोह में मास्टर माइंड शिरीष पांडे पुष्पा फेकर और फर्जी पत्रकार आशीष शुक्ला अब तक फरार है जिसकी तलाश लगातार पुलिस कर रही है।

CG sex racket and honey trap exposed, including 2 women

यह पूरा मामला हनी ट्रेपिंग और सेक्स रैकेट से जुड़ा है। यह गिरोह बीते 1साल से बलौदा बाजार शहर में सक्रिय था, जो फिल्मी स्टाइल में शहर के रहीस और बड़े व्यापारी को अपने जाल में कालगर्ल को उनके पास भेजकर उसकी तस्वीर और वीडियो बना लेते थे, जिसके एवज में ब्लैकमेलिंग कर मोटी रकम वसूल कर लेते थे। लगातार ब्लैक मेलिंग से परेशान करीब 4 लोगों ने आखिर कर पुलिस की शरण ली, तब जाकर इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। इतना ही नहीं इस मामले में कई पुलिस कर्मियों की संलिप्तता भी है, जिनकी अभी विभागीय जांच भी चल रही है।

महासमुंद में सीएम साय बोलें पहली लाठी मुझे मारो, जानिए क्‍यों BJP नेता हुए अक्रामक

https://www.facebook.com/webmorcha

🙏 WebMorcha को सपोर्ट करें

आपका छोटा सहयोग बड़ी पत्रकारिता

💰 अपनी पसंद से सहयोग करें
📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com