Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Chhattisgarh इस तारीख के बाद पंचायत चुनाव की घोषणा संभव

रायपुर। Chhattisgarh में आगामी दिनों में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव होना है। वर्तमान विष्णुदेव साय सरकार दोनों ही चुनावों को एक साथ करवाने की तैयारी कर रही है। वहीं, त्रिस्तीय पंचायत चुनाव और निकाय चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होने के साथ ही लोग ये जानने के लिए आतूर हैं कि त्रिस्तीय पंचायत चुनाव और निकाय चुनाव कब होगा। हालांकि ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र खत्म होने के साथ ही आचार संहिता लागू कर दी जाएगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 20 दिसंबर तक चलेगा।

Panchayat elections 2025
Chhattisgarh

मिली जानकारी के अनुसार Chhattisgarh नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की वजह से इस बार रायपुर मेयर समेत वार्डों का नए सिरे से आरक्षण होगा। बसे महत्वपूर्ण मेयर का रिजर्वेशन होगा। आरक्षण प्रक्रिया में राजधानी को अनारक्षित सामान्य, अनारक्षित महिला, ओबीसी और ओबीसी महिला के चार विकल्प मिलेंगे।

बात करें Chhattisgarh रायपुर विधानसभा क्षेत्र की तो यहां दो रायपुर और बीरगांव नगर निगम आते हैं। लेकिन भाजपा-कांग्रेस दोनों ही दलों के लिए रायपुर नगर निगम का अलग ही रूतबा है। रायपुर नगर निगम के मेहर का राजनीति में अलग ही ओहदा होता है। वैसे पिछले तीन निकाय चुनाव की बात करें तो रायपुर निगम में कांग्रेस का ही कब्जा रहा है। हालांकि इस बार नगर सरकार की सत्ता कांग्रेस के लिए इतना आसान नहीं होगा।