Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ झोलाछाप कथित डॉक्टर का कारनामा, इंजेक्शन देते ही महिला को हुई...

छत्तीसगढ़ झोलाछाप कथित डॉक्टर का कारनामा, इंजेक्शन देते ही महिला को हुई खून की उल्टी, मौत के बाद फरार

रायपुर। बिलासपुर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से झोलाछाप कथित डॉक्टर के उपचार से मौत का मामला सामने आया है. सर्दी-खांसी और बुखार का झोलाछाप डॉक्टर से उपचार  करा रही एक महिला की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इंजेक्शन लगाने के बाद महिला को खून की उल्टी हुई. इसके बाद गंभीर स्थिति में महिला को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया.

घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के कलमीटार गांव की है. घटना के बाद से झोलाछाप डॉक्टर सत्यजीत गोल्दार क्लिनिक बंद कर फरार है. वहीं मामले की जांच कर रहे अधिकारी कार्रवाई की बात कह रहे हैं. बता दें कि रतनपुर थाना क्षेत्र के कलमिटार गांव में सत्यजीत गोलदार यश मेडिकल स्टोर का संचालन करता है और मेडिकल स्टोर की आड़ में उसने बगल में ही एक क्लिनिक खोला है. जहां ग्रामीणों का इलाज किया जाता है. झोलाछाप डॉक्टर सत्यजीत गोलदार के पास गांव की एक महिला रेखा बिंझवार (35 साल) इलाज के लिए पहुंची.

छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत 6 प्रदेशों में आज भारी बारिश IMD का अलर्ट

https://www.facebook.com/webmorcha

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments