Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ डॉक्टर की संदिग्ध मौत, मां ने लगाया हत्या का आरोप

छत्तीसगढ़ डॉक्टर की संदिग्ध मौत, मां ने लगाया हत्या का आरोप

छत्तीसगढ़. बिलासपुर: डॉक्टर पूजा चौरसिया की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर उसकी मां ने दामाद डॉ. अनिकेत कौशिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती, उसकी हत्या की गई है। ज्ञात हो कि शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत बिल्हा के सामुदायिक चिकित्सालय में पदस्थ डॉ. पूजा चौरसिया का शव उनके मायके के घर बाबजी कॉलोनी में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था।

उस वक्त मकान सूना था। डॉक्टर का भाई अमेरिका में रहता है। मां रीता चौरसिया उससे मिलने गई थी। बेटी की मौत की खबर मिलने पर अमेरिका से वापस लौटी हैं। उन्होंने बताया कि बेटी उसे लेने के लिए अमेरिका आने वाली थी। मैंने उसे कहा था कि घर की साफ-सफाई करके रखे। रविवार की शाम को वह इसी काम से मायके में पहुंची थी। रात 8:30 बजे दामाद अनिकेत ने सिर्फ एक शब्द मम्मी बोला और फोन काट दिया।

13 मार्च बुधवार अंक ज्योतिष के साथ जानें आज का शुभ मुहूर्त

घबराकर उन्होंने अपने किराएदार से फोन पर बात की। उसे पता चला कि डॉक्टर बेटी पूजा फांसी पर लटकी हुई मिली है। किराएदार ने यह भी बताया कि नीचे के कमरे से घटना के कुछ देर पहले धक्का-मुक्की और तेज बातचीत की आवाज आ रही थी।

छत्तीसगढ़ डॉक्टर की संदिग्ध मौत
Chhattisgarh doctor’s suspicious death, mother accused of murder

मां ने घटना के निष्पक्ष जांच की मांग की

मां रीता चौरसिया ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिनडॉक्टर बेटी ने फोन करके रोते हुए बताया था कि ससुराल में निर्माणाधीन मकान में पैसे लगाने को लेकर डॉ अनिकेत उसे प्रताड़ित कर रहा है। घटना के समय घर में सूरज पांडे नाम का एक युवक मौजूद था। उसी ने डॉ. अनिकेत को फोन करके आत्महत्या की सूचना दी। इसे उसकी बेटी नहीं जानती। उसे घटना की जानकारी कैसे हुई, जबकि वह वहां रहता भी नहीं है।

डॉक्टर आत्महत्या करने वाला व्यक्ति दरवाजा बंद कर लेता है मगर मकान के किसी भी कमरे की कोई खिड़की या दरवाजा बंद नहीं था। उनके घर के आसपास CCTV कैमरे लगे हुए हैं। संदिग्ध लोगों की मौजूदगी का मोबाइल लोकेशन भी मिल जाएगा। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पूजा चौरसिया की मां ने घटना के निष्पक्ष जांच की मांग की है।

महासमुंद सूधखोर से परेशान इंजीनीयर ने की खुदखुशी, कई सूधखोरो का नाम लिख दुनिया को कहा अलविदा

https://www.facebook.com/webmorcha

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments