Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Chhattisgarh, यहां अटका है Mansoon, IMD के अनुसार प्रदेश अभी और करना होगा वेट

रायपुर। Chhattisgarh  के दक्षिण पश्चिम Mansoon के आगे बढ़ने का क्रम ठहर गया है। महाराष्ट्र की तरफ से आगे बढ़ रहा मानसून भी रुक गया है। इधर, छत्तीसगढ़ में भी समय से पहले पहुंचने के बावजूद मानसून अब मैदानी क्षेत्रों में लेट हो गया है। छत्तीसगढ़ में मानसून को अब तक रायपुर से आगे बढ़ जाना था, लेकिन अभी यह बस्तर संभाग में ही पूरी तरह सक्रिय नहीं हो पाया है। मौसम विभाग के अनुसार स्थिति मानसून के आगे बढ़ने के अनुकुल बन रही है।

जानें Chhattisgarh में कब सक्रिय होगा मानसून

मौसम विभाग IMD के मुताबिक Mansoon अभी बस्तर संभाग के सुकमा और बीजापुर में रुका हुआ है। अगले 4 से 5 दिनों में इसके आगे बढ़ने की संभावना दिख रही है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अभी मानसून ब्रेक जैसी स्थिति नहीं है। ऐसे में अच्छा सिस्टम बना तो 24 घंटे में ही यह बस्तर से रायपुर पहुंच सकता है। लेकिन अभी प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में लोगों को इंतजार करना पड़ेगा।

दुनिया की नजर फिर भारतीय नास्त्रेदमस पर, क्या तीसरा विश्व युद्ध प्रारंभ होने में बचे हैं कुछ ही घंटे

बढ़ने लगी पारा

Chhattisgarh में तापमान फिर बढ़ने लगा है। बदली बारिश के कारण पिछले 2 दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन फिर मौसम गरमाने लगा है। रायपुर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। बिलासपुर, अंबिकापुर और दुर्ग में भी पारा लगभग 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान है। राजनांदगांव में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।

Weather आज मौसम प्रणाली छत्तीसगढ़ Chhattisgarh
Weather छत्तीसगढ़

मानसून नहीं, लेकिन बारिश की संभावना

मौसम विभाग IMD के अनुसार मानसून सक्रिय नहीं है, लेकिन Chhattisgarh में बारिश की संभावना लगातार बनी हुई है। आज Chhattisgarh के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने की चेतावनी भी दी गई है। वहीं, रायपुर के मौसम को लेकर अनुमान है कि यहां बादल छाए रह सकते हैं। शाम या रात में गरज-चमक के साथ अंधड़ और बारिश की भी संभावना बनी हुई है।

https://www.facebook.com/webmorcha