छग बादल की लुकाछूपी आज-कल अंधड़, बारिश का अलर्ट

रायपुर। आज रविवार को सुबह से बादल की लुकाछूपी का दौर जारी है। बता दें, मार्च का अंतिम दिन व अप्रैल का पहला दिन गर्मी से थोड़ी राहत भरे होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ ही बारिश व बिजली गिरने की संभावना है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। हालांकि मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। दोपहर की तेज धूप के साथ ही गर्म हवाओं के कारण उमस में भी बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस वर्ष तो अप्रैल, मई और जून के महीने भी तपाने वाले होंगे।

आंशिक रूप से बादल छाए

शनिवार रविवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप बादल का लुकाछूपी का दौर जारी है। इसके कारण शुक्रवार की तुलना में शनिवार को गर्मी कमतर रही। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा। प्रदेशभर में राजनांदगांव सर्वाधिक गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानी SP चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर छत्तीसगढ़ और उसके आसपास 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। साथ ही एक द्रोणिका तमिलनाडु से उत्तर छत्तीसगढ़ तक 0.9 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से रविवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ ही गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट संभव है।

कर रहे थे ब्लू फिल्म की शूटिंग, दर्जनों युवक-युवती गिरफ्तार, वीआईपी क्षेत्र के शानदार बंगला में फिल्म की शूटिंग…मचा हड़कंप

https://www.facebook.com/webmorcha/

 

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel

Comments are closed.

WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com