June Monthly Horoscope: धनु राशि को जून 2024 नए कार्य का मिलेगा अवसर

June 2024 Monthly Horoscope: धनु राशि वर्ष का पांचवा माह जून बेहद खास माना जाता है, जो हिंदू पंचांग के अनुसार,ज्येष्ठ और आषाढ़ माह में पड़ता है। इस माह की शुरुआत ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि के साथ हो रही है, जो आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष नवमी तिथि के साथ होगा। June 2024 इस दौरान कई बड़े-बड़े व्रत त्योहार इस माह मनाए जा रहे हैं। माह अपरा एकादशी, के साथ शनि जयंती, वट सावित्री व्रत, गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी, देव स्नान पूर्णिमा आदि पर्व मनाए जा रहे हैं। आइए जानते हैं जून माह में आपके धनु राशि पर कैसा होगा इसका असर….

धनु

धनु राशि के जातकों के लिए जून महीने की शुरुआत थोड़ी चुनौती लिए रहने वाली है। इस दौरान आपका मन किसी अनजान भय को लेकर चिंतित रह सकता है। इस दौरान आप अपने भविष्य को लेकर कुछ ज्यादा ही चिंतित रह सकते हैं। भले ही यह समय आपके लिए थोड़ा विपरीत रहने वाला है लेकिन यदि आप चुनौतियों का डटकर मुकाबला करते हैं

धनु राशि  तो आपको हर समस्या का समाधान मिल जाएगा क्योंकि जीवन के किसी भी कठिन समय में आपके शुभचिंतक आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। धनु राशि के जातकों को इस माह हाथ आए अवसर को जाने नहीं देना है अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। किसी भी निर्णय को असमंजस में लेने की बजाय बाद के लिए टाल देना बेहतर रहेगा।

यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको माह के दूसरे सप्ताह में वित्तीय संकट का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। धनु राशि  आप पाएंगे कि आप पर बहुत ज्यादा आर्थिक दबाव बनता जा रहा है। हालांकि यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी और माह के उत्तरार्ध में आपका कारोबार एक बार फिर से पटरी पर दौड़ता हुआ नजर आएगा।

June Monthly Horoscope: वृश्चिक राशि को जून 2024 कैसा रहेगा जानें

नौकरीपेशा लोगों के लिए भी जून महीने का उत्तरार्ध शुभ साबित होगा। धनु राशि इस दौरान आपके उच्च अधिकारी आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। हालांकि इन सभी चीजों के बाद भी आपके मन में किसी न किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा।

धनु राशि के जातकों को इस माह प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाना चाहिए अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। अपने आत्मीय संबंध को मधुर बनाए रखने के लिए बात-व्यवहार करते समय सावधानी बरतें और लोगों के साथ विनम्रता से पेश आएं।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें तथा गुरुवार के दिन चने की दाल किसी पुजारी को दान करें।

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel

Comments are closed.

WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com