Home छत्तीसगढ़ Lokasabha chunaav: छत्तीसगढ़ इन नामों पर लग सकती है मूहर, चौका सकता...

Lokasabha chunaav: छत्तीसगढ़ इन नामों पर लग सकती है मूहर, चौका सकता है सूची

1
12
webmorcha.com
Chhattisgarh BJP's Lok Sabha election

रायपुर। Lokasabha chunaav:  BJP की वरिष्ठ नेत्री सरोज पांडेय को BJP ने इस बार राज्यसभा नहीं भेजा है, ऐसे में उन्हें लोकसभा में चुनाव लड़ाया जा सकता है। उन्हें कोरबा से लड़ाने की तैयारी है। इसी तरह दुर्ग लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद विजय बघेल को दोबारा मैदान में उतारा जा सकता है। गुरुवार को दिल्ली में हुई BJP  की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल CM विष्णुदेव साय, उप CM विजय शर्मा व अरुण साव दिल्ली से रायपुर लौट चुके हैं।

कोरबा में विरोध

सूत्रों के मुताबिक कोरबा में सरोज पांडेय का नाम सामने आते ही भीतरखाने में विरोध भी शुरू हो गया है। मंडल से लेकर राज्य शासन मंत्री तक दबी जुबान में संगठन से अनुरोध कर रहे हैं कि यहां से किसी स्थानीय नेता को टिकट दी जाए। स्थानीय नेताओं में सबसे आगे नवीन पटेल और देवेंद्र पांडेय का नाम चर्चा में है। इसके पहले कुछ लोग विकास महतो के लिए भी कह रहे थे, लेकिन सर्वे रिपोर्ट के बाद उनका नाम पीछे हो गया है।

छत्तीसगढ़ के इन सीटों पर किसी एक के नाम पर लग सकती है मुहर

– रायपुर : सुनील सोनी, लक्ष्मी वर्मा, डा. पूर्णेद्रु सक्सेना, संजय श्रीवास्तव, केदारनाथ गुप्ता, गौरीशंकर श्रीवास।

– दुर्ग : विजय बघेल, प्रेम प्रकाश पांडेय।

– महासमुंद : चुन्नीलाल साहू, अजय चंद्राकर, डा. विमल चौपड़ा, पूनम चंद्राकर, हेतराम साहू, रंजना साहू, अमित साहू।

– रायगढ़ : गोमती साय, आरपी साय, जशपुर विधायक रायमुनि भगत, गेंद बिहारी सिंह।

– कांकेर : मोहन मंडावी, हीरा मरकाम, विकास मरकाम।

– राजनांदगांव : संतोष पांडेय, मधुसूदन यादव, अभिषेक सिंह।

– कोरबा : सरोज पांडेय, अनुराग सिंहदेव,नवीन पटेल, देवेंद्र पांडेय।

– बस्तर : महेश गागड़ा, दिनेश कश्यप, रूप सिंह मंडावी, लता उसेंडी, ओजस्वी मंडावी।

– बिलासपुर : अमर अग्रवाल, लखनलाल साहू,डा. विनोद तिवारी, अमर अग्रवाल, डा. ओम माखीजा, शील साहू, भूपेंद्र सवन्नी, रजनीश सिंह।

– जांजगीर-चांपा : नवीन मार्कण्डेय, कमला पाटले, गुहाराम अजगले।

– सरगुजा : रेणुका सिंह, विजय नाथ सिंह ,राम सेवक पैकरा, रामलखन पैकरा, कमलभान, चिंतामणि महाराज।

प्रबंधन समिति सक्रिय

Lokasabha chunaav भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत तैयारियों में जुटी हुई है। इस कड़ी में शुक्रवार को लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजकों-सह संयोजकों के लिए BJP की एक अखिल भारतीय कार्यशाला और बैठक नई दिल्ली में संपन्न हुई। इसमें छत्तीसगढ़ समेत देशभर के संयोजक व सह संयोजक शामिल हुए। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव में ‘अबकी बार-400 पार’ के लक्ष्य के साथ BJP की शानदार जीत के लिए कमर कसकर कार्य करने के लिए आह्वान किया गया।

Lok Sabha Election: जल्द आ सकती है BJP उम्‍मीदवारों की सूची, संभावितों की लिस्ट में इन नेताओं का नाम

https://www.facebook.com/webmorcha

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here