Homeछत्तीसगढ़महासमुंद, नेता के घर नकली सितार गुटखा जब्त, GST ने किया अवैध...

महासमुंद, नेता के घर नकली सितार गुटखा जब्त, GST ने किया अवैध फैक्ट्री का खुलासा

महासमुंद। GST की टीम ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए महासमुंद के नयापारा क्षेत्र में छापा मारा है. छापे के दौरान यहां से भारी मात्रा में सितार नामक नकली गुटखा बरामद किया है. जीएसटी की टीम ने नकली गुटखा बनाने वाली मशीन को जब्त कर लिया है. इस मामले में आगे कार्रवाई के लिए खाद्य विभाग और पुलिस विभाग को जानकारी दे दी गई है.

webmorcha.com
धीरज सरफराज

Odisha: आज यहां हो सकती है बारिश, इन जिले में yellow alert

मिली जानकारी के मुताबिक, GST की टीम ने नयापारा इलाके में पुलिस चौकी के पास धीरज सरफराज नामक व्यक्ति के घर में भारी मात्रा में नकली सितार गुटखा को जब्त किया है, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है. हालाकि यहां गुटखा कब से बना रहा था. कितना माल यहां से मार्केट में खपाया गया ये सब जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा. फिलहाल जीएसटी की टीम ने जिले के खाद्य विभाग और Police को इस कार्रवाई की जानकारी दे दी है और नकली गुटखा बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीन को जब्त कर लिया है. इस मामले में अब आगे की जांच जारी है.

https://www.facebook.com/webmorcha

https://twitter.com/dilipkomakhan

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments