Meen Rashifal: मीन राशि के जातकों के लिए कैसा होगा साल 2024, जानें राशिफल

webmorcha

Meen Rashifal: मीन राशि के जातक अपने चिन्ह मछली की ही तरह शांत, बहुत कोमल और दयालु प्रवृति के होते हैं। इनका स्वभाव बेहद सहानुभूति-पूर्ण होता है। (Meen Rashifal) इस कारण काफी लोग इन्हें पसंद करते हैं। यह लोग आदर्शवादी दुनिया में रहना पसंद करते हैं। कई बार तो इन्हे कल्पना और तथ्य में भेद करना कठिन हो जाता है।

राशि स्वामी – बृहस्पति

राशि नामाक्षर -दी,दू,थ,झ,दे,दो,च,ची

आराध्य -श्री विष्णु नारायण

भाग्यशाली रंग -पीला

राशि अनुकूल वार- बृहस्पतिवार, सोमवार, मंगलवार

करियर

व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष सामान्य फलदायक रहेगा। (Meen Rashifal) द्वादश भाव पर शनि के प्रभाव से आप अपने कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने में कठिनाई का अनुभव करेंगे। अप्रैल के बाद कार्य व्यवसाय के लिए समय अनुकूल हो रहा है। सप्तम स्थान पर गुरु ग्रह की दृष्टि व्यापारिक व्यक्तियों के लिए शुभ है। जो व्यक्ति साझेदारी में कार्य कर रहे हैं उनको लाभ प्राप्त होगा। आप शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव में रहेंगे। इसलिए ज्यादा अच्छे परिणामों के लिए आपको बेहद मेहनत करनी होगी। कई बार आपको लगेगा कि भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है, लेकिन साढ़ेसाती में धैर्य और मेहनत ही आपके सच्चे दोस्त हैं। यह आपको समझना होगा।

परिवार

पारिवारिक दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ अच्छा रहेगा। (Meen Rashifal) वर्षारंभ में द्वितीयेश गुरु के प्रभाव से आपके परिवार में किसी सदस्य के वृद्धि होगी। अप्रैल के बाद भाइयों का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। समाज में आपका पराक्रम बना रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। केतु के कारण पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है। आप अकेले रहना चाहेंगे। संतान के लिए वर्ष का प्रारंभ अनुकूल है। द्वितीय भाव के गुरु के प्रभाव से आपके बच्चों की उन्नति होगी। इस समय के अंतराल में आपके बच्चों के साथ आपका भावनात्मक लगाव भी बढ़ेगा।

स्वास्थ्य

राशि के राहु के प्रभाव से आप छोटी-मोटी बीमारियों के कारण परेशान हो सकते हैं। (Meen Rashifal) यदि पहले से कोई रोग है तो सावधानी बरतें। संतुलित खान-पान के साथ-साथ दिनचर्या भी अनुशासित रखें। सुबह व्यायाम और योगाभ्यास करें। द्वादश शनि के प्रभाव से यदि कोई बीमारी लंबे समय से आपको परेशान कर रही है तो इसका स्थाई उपचार इस वर्ष मिल सकता है।

आर्थिक स्थिति

आर्थिक दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ सामान्य रहेगा। (Meen Rashifal) द्वितीय स्थान पर गुरु ग्रह के गोचर प्रभाव से आपके धनागम में निरंतरता बनी रहेगी। अप्रैल के बाद धार्मिक व सामाजिक कार्यों में भी आप धन व्यय करेंगे जिससे आपको आत्मिक प्रसन्नता का अनुभव होगा।

परीक्षा प्रतियोगिता

परीक्षा प्रतियोगिता के लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा। (Meen Rashifal) छठे स्थान पर शनि एवं गुरु के संयुक्त दृष्टि प्रभाव से आप प्रतियोगिता परीक्षा में सफल रहेंगे। कुछ अनुभवी व्यक्तियों से मिलकर आप अपनी कार्यशैली सुधार लेंगे। अप्रैल के बाद समय थोड़ा प्रभावित हो सकता है उस समय आपको सफलता प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

उपाय

शनिवार के दिन सुबह-सुबह पीपल के वृक्ष को जल चढ़ाएं और शाम के समय चौमुखी दीपक जलाएं। (Meen Rashifal) प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में दर्शन करें और संभव हो तो चोला चढ़ाएं।

ये भी पढ़ें...

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति ग्रह हैं। वह ज्ञान, धर्म और भाग्य के अलावा संतान के कारक ग्रह है। बृहस्पति के प्रभाव से इस राशि के जातक सकारात्मक सोच वाले, ज्ञान प्राप्त और सिद्धांतों पर चलने वाले होते हैं। साथ ही इनका कुंडली में प्रभाव विवाह के योग भी बनाता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि छोटी-सी लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है। सरकारी कामों को टालने के बजाय उन्हें समय पर पूरा करने की कोशिश करें। परिवार में किसी नए मेहमान के आगमन से घर का वातावरण खुशियों से भर सकता है। अचानक वाहन में खराबी आने से कुछ अतिरिक्त खर्च भी हो सकता है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को समझदारी और धैर्य के साथ आगे बढ़ना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुकी हुई डील भी आज फाइनल हो सकती है।

Prediction: 2026 में रौद्र संवत्सर का देश दुनिया पर पड़ेगा भयावह प्रभाव, यहां पढ़ें पूरी भविष्यवाणी
Rashifal 2026: साल 2026 का वार्षिक राशिफल, जानिए जनवरी से दिसंबर तक 12 महीनों का राशिफल
Predictions: वर्ष 2029 दोहराएगा इतिहास, फिर से बनेगी वर्ष 2020 जैसी ग्रहण की विस्फोटक स्थिति

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

Meen Rashifal 2024

[wpr-template id="218"]