Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़वासी हो जाएं तैयार, 5 दिन होंगे झमाझम बारिश

छत्तीसगढ़वासी हो जाएं तैयार, 5 दिन होंगे झमाझम बारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन झमाझम बारिश का अंदेशा मौसम विभाग ने जताई है। इन पांच दिनों में प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग IMD ने 11 से 15 जुलाई तक छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि बढ़ने और कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इससे पहले बारिश थमते ही लगातार बढ़ने लगी उमस से मंगलवार शाम को राहत मिली।

रायपुर में करीब एक घंटे हुई झमाझम बारिश से ही नालियों का पानी मुख्य मार्गों पर आ गया। साथ ही मुख्य मार्गों के अलावा गली मुहल्लों में भी जलभराव की स्थिति बन गई। झमाझम बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली और मौसम भी सुहाना हो गया। रायपुर के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हुई।

webmorcha.com
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन झमाझम बारिश

मौसम विभाग IMD का कहना है कि 11 से 15 जुलाई तक छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि बढ़ेगी और कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के भी आसार है। मालूम हो कि छत्तीसगढ़ में अभी तक की स्थिति में सामान्य से 28 प्रतिशत बारिश कम हुई है। इसके चलते अभी प्रदेश के जलाशयों में सूखे की स्थिति बनी हुई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद है। मौसम विज्ञानी HP चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका जैसलमेर, भीलवाड़ा, रायसेन, राजनांदगांव, पुरी और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किमी ऊंचाई तक फैला है। इसके प्रभाव से बुधवार को छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में अच्छी बारिश संभव है।

webmorcha.com
छत्तीसगढ़

जुलाई में महज 7 दिन गूंजेगी शहनाई, फिर 4 माह के लिए आराम पर चले जाएंगे भगवान, जान लीजिए तिथि

https://www.facebook.com/webmorcha

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments