छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच बारिश का अलर्ट, जानें कब से…

रायपुर Chhattisgarh। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब के कारण प्रदेश में 30 नवंबर से बारिश की संभावना है। शुक्रवार को अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी में बादल छाए रहेंगे और न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी के आसार हैं।

छत्तीसगढ़ Chhattisgarh मौसम एक बार फिर से करवट बदल रहा है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में अवदाब की स्थिति बनने से बारिश होने के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

वहीं, छत्तीसगढ़ राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि इसका असर अधिकतम तापमान पर नहीं पड़ेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी के आसार बन रहे हैं। इसी बीच गुरुवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दंतेवाड़ा में, जबकि न्यूतनम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

बन रहा ये सिस्टम

एक गहरा अवदाब दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है, लगातार उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके और अधिक प्रबल होने की संभावना है। उसके बाद इसके लगातार उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए, श्रीलंका तट को छुते हुए तमिलनाडु तट के पास पहुंचने की संभावना है। इसकी वजह से दक्षिणी छत्तीसगढ़ Chhattisgarh से 30 नवंबर से वर्षा का दौर शुरू होने की संभावनाएं बन रही हैं।

नमी का भी प्रारंभ जारी

अवदाब के बनने की वजह से छत्तीसगढ़ Chhattisgarhके दक्षिणी भाग में वातावरण के मध्य स्तर पर नमी की आगमन के कारण हल्के बादल छाए हुए हैं तथा न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि होने की संभावना है। इसी बीच प्रदेश के उत्तरी भाग में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel

Leave a Comment