BalodaBazaar में हिंसा की पहले से थी तैयारी, जांच में कई सनसनीखेज खुलासे

बलौदा बाजार. छत्तीसगढ़ के Baloda Bazaar में सतनामी आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के बाद राज्य की फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से पेट्रोल बम जब्त किए हैं. यही नहीं कलेक्ट्रेट परिसर में पथराव के लिए जो पत्थर उपयोग में लाए गए थे उन्हें भी आंदोलनकारी अपने साथ लाए थे. टीम का कहना है कि यह सब देखकर पता चलता है कि हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ की पूरी तैयारी थी. इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने हिंसा के लिए भड़काऊ पोस्‍ट से अलग माहौल बनाया था. 10 जून को सतनामी समाज ने शहर में उग्र आंदोलन किया. आंदोलनकारियों ने कलेक्ट्रेट, SP ऑफिस में तोड़फोड़ और आगजनी की.

सूत्रों के अनुसार आंदोलन से पहले भीम रेजीमेंट छत्तीसगढ़ नाम का एक संगठन सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ भड़काऊ माहौल बनाकर लोगों को 10 तारीख के आंदोलन में जुड़ने की अपील कर रहा था. इस संगठन के छत्तीसगढ़ प्रमुख दिनेश चतुर्वेदी ने 5 जून को हुई घटना के बाद गिरफ्तार आरोपियों को लेकर सवाल उठाते हुए कई भड़काऊ पोस्ट किए थे. इस मामले में सरकार ने समाज के लोगों की मांग के बाद पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जाँच के भी आदेश दिए थे.

बलौदाबाजार हिंसक प्रदर्शन के बाद SP-कलेक्टर हटाए गए

भीम रेजीमेंट छत्तीसगढ़ ने किए थे भड़काऊ पोस्‍ट

इसे समाज के प्रमुख गुरूओं ने सरकार द्वारा उठाया कड़ा कदम बताया था. लेकिन दिनेश और उनके संगठन के लोगों ने इन सारे कदमों को नाकाफी बताते हुए समाज प्रमुखों भी सोशल मीडिया पर ट्रोल किया और 10 जून के आंदोलन में लोगों से शामिल होने की अपील की. कई भड़काऊ पोस्ट किए. इंटिलिजेन्स एजेंसी को सबूत मिले हैं कि आंदोलन को भड़काने में भीम रेजिमेंट के कई लोग शामिल हैं.

रात 2 बजे विजय शर्मा पहुंचे बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट

अब प्रदर्शनकारियों की हो रही धर-पकड़

Baloda Bazaar हिंसा मामले में संदेहियों से लगातार पूछताछ की जा रही है. इस मामले में गिरफ्तारियां भी हुई हैं. पीडब्ल्यूडी विभाग आगजनी में हुए नुकसान का आंकलन कर रहा है. सभी दस्तावेजों की लिस्टिंग की जा रही है. वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. इस प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले लोगों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है. Baloda Bazaar जिले और संभाग के बड़े अधिकारी मौके पर हैं और वे सभी वहां कानून व्‍यवस्‍था बनाए रखने में मदद कर रहे हैं.

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

Hot this week

छत्तीसगढ़ की नई पहल: CS ने खुद भरी अपनी जानकारी, नागरिकों के लिए शुरू हुई स्व-गणना!

ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ में शुरू हुई स्व-जनगणना प्रक्रिया रायपुर: माउंटेनाईर...

कनाडा T20 विश्व कप मैच ICC भ्रष्टाचार जांच के तहत!

ब्रेकिंग न्यूज़: कप्तान दिलप्रीत बजवा पर नया डॉक्यूमेंट्री खुलासा शुक्रवार...

दक्षिण कोरिया में भेड़िया कैसे बना फरार अपराधी?

ब्रेकिंग न्यूज: दक्षिण कोरिया के चिड़ियाघर से एक भेड़िया...

Topics

छत्तीसगढ़ की नई पहल: CS ने खुद भरी अपनी जानकारी, नागरिकों के लिए शुरू हुई स्व-गणना!

ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ में शुरू हुई स्व-जनगणना प्रक्रिया रायपुर: माउंटेनाईर...

कनाडा T20 विश्व कप मैच ICC भ्रष्टाचार जांच के तहत!

ब्रेकिंग न्यूज़: कप्तान दिलप्रीत बजवा पर नया डॉक्यूमेंट्री खुलासा शुक्रवार...

दक्षिण कोरिया में भेड़िया कैसे बना फरार अपराधी?

ब्रेकिंग न्यूज: दक्षिण कोरिया के चिड़ियाघर से एक भेड़िया...

नेपल्स में बैंक डाकुओं ने 25 लोगों को बंधक बनाया, फिर सुरंग से भागे!

ब्रेकिंग न्यूज़: शहर में हथियारबंद अपराधियों की गिरफ्तारी में...

क्या LIV गोल्फ के अंत की शुरुआत हो रही है?

ब्रेकिंग न्यूज: LIV गोल्फ के भविष्य पर चल रही...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img