BREAKING 🔴 छत्तीसगढ़ में बड़ी खबर – नई योजना लागू | 🟡 खेल: भारत की शानदार जीत | 🔵 मनोरंजन: नई फिल्म रिलीज | 🟢 WebMorcha पर पढ़ें ताजा खबरें

रायपुर Vande Bharat। विशाखापट्नम से दुर्ग वंदे भारत ट्रेन में एक बार फिर पथराव हुआ है। बता दें, 19 दिन पहले यह ट्रेन चालू हुई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात फिर पथराव किया गया। यह पथराव ट्रेन के कोच नंबर 34-35 की खिड़की पर हुआ। उस समय  रात के करीब साढ़े नौ बज रहे थे और ट्रेन खरियार रोड स्टेशन पहुंच रही थी। अज्ञात गुंडा तत्वों ने ताबड़तोड़ पथराव किया।

इलाके में अंधेरा होने और रनिंग पोजीशन में होने से इन्हें देखा नहीं जा सका। गुंडा तत्वों ने स्टेशन यार्ड के बाहर का इलाका चुना,ताकि पहचाना ना जा सके। इसमें इकॉनामिक कोच ई-2 की सीट नंबर 34-35 की खिड़की टूट गई। ईकॉनामिक कोच की सीटे घुमावदार (रिवाल्विंग) होती है। बता दें कि ईस्ट कोस्ट रेल मंडल के इस सेक्शन में यह दूसरी बार पथराव किया गया। इससे पहले ट्रेन के ट्रायल रन के दौरान 13 सितंबर को पथराव किया गया था। इस मामले में बागबाहरा के व तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया था। जो जमानत पर रिहा हो गए थे।

🙏 WebMorcha को सपोर्ट करें

आपका छोटा सहयोग बड़ी पत्रकारिता

💰 अपनी पसंद से सहयोग करें
📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel

Comments are closed.

WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com