Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बलौदाबाजार में हिंसा करने वाले बिलासपुर में छिपे थे, गिरफ्तार

बिलासपुर। बलौदाबाजार (Balodabazar) में विगत 10 जून को हुई आगजनी और हिंसा के मामले में फरार संदिग्ध आरोपियों की प्रदेश के विभिन्न जिलों में तलाश की जा रही है। इसी सिलसिले में बिलासपुर पुलिस (Bilaspur) को भी अलर्ट किया गया है।

बलौदाबाजार से एक पुलिस टीम DSP के नेतृत्व में बिलासपुर पहुंची। उसने सिविल लाइन थाना इलाके के मिनी बस्ती जरहाभाठा से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शहर के कई स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों की तलाशी ली है। जानकारी के अनुसार  बलौदाबाजार पुलिस (Police) ने कार व कलेक्टर, SP ऑफिस में तोड़फोड़ और आगजनी में शामिल बिलासपुर जिले के एक दर्जन से अधिक लोगों की पहचान की है। बता दें कि CM ने सख्त निर्देश दिए है कि बलौदाबाजार हिंसा में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

महासमुंद बागबाहरा के किसान ने सूधखोर से परेशान की आत्महत्या

रात 2 बजे विजय शर्मा पहुंचे बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट

https://www.facebook.com/

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें