राम मंदिर, CM योगी और STF चीफ को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां जांच में जुटी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ, राम मंदिर और एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. ईमेल भेजने वाले ने दावा किया है कि वह आतंकवादी संगठन आईएसआई से जुड़ा हुआ है. धमकी का मामला सामने आने के बाद एटीएस और STF जांच में जुट गई है. भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई है. देवेंद्र को जुबेर खान नाम के शख्स की ईमेल आईडी से धमकी दी गई है.

EMALकरने वाले की तलाश में एजेंसियां जुट गई हैं. धमकी भरा ईमेल आने के बाद देवेंद्र तिवारी ने यूपी 112 को एक्स (ट्विटर) पर टैग करके जानकारी दी थी. 27 दिसंबर की शाम को देवेंद्र को ईमेल भेजी गई थी. बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में तैयार हो रहे प्रभ श्री राम के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसको लेकर पहले से ही सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की जा रही है.

बम से उड़ाने की धमकी

देवेंद्र तिवारी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘दिनांक 27 दिसंबर 2023 को दोपहर 2:07 पर उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ जी, एसटीएफ के चीफ श्री अमिताभ यश जी और मुझे फिर से जुबेर खान नामक व्यक्ति द्वारा जाने से मारने का ईमेल प्राप्त हुआ है. इसको लेकर मैं इस खबर के साथ प्राप्त हुई ईमेल की फोटोकॉपी संलग्न करते हुए शासन और प्रशासन से सुरक्षा की विशेष जांच की मांग करता हूं. यदि इस पर संज्ञान नहीं लिया गया तो शायद मैं यह मान लूंगा कि मेरा भी नंबर अब इन गैर समुदाय के जिहादी व्यक्तियों द्वारा ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया है. बहुत जल्द ही मैं भी गौ सेवा के नाम पर शहीद हो सकता हूं.’

वहीं मामला प्रकाश में आने के बाद UP-112 के इंस्पेक्टर के तहरीर पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. लखनऊ पुलिस के साथ-साथ एटीएस भी जांच में जुटी हुई है. आईपी एड्रेस के माध्यम से ई-मेल भेजने वाले का लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है. बता दें कि इससे पहले भी देवेंद्र तिवारी के घर पर एक बैग में धमकी भरी चिट्ठी मिली थी. उसमें सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ देवेंद्र को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी.

Makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए कैसा होगा साल 2024, जानें वार्षिक राशि

Rashifal 2024: इन राशियों के स्वागत में खड़ा है 2024, मिलेगी अपार सफलता

Meen Rashifal: मीन राशि के जातकों के लिए कैसा होगा साल 2024, जानें राशिफल

Kumbh Rasifal 2024: कुंभ राशि पर शनि बरसाएंगे कृपा, देगा कई खुशियां, जानें वार्षिक राशिफल

Dhanu Rashifal: धनु राशि के जातकों के लिए कैसा होगा साल 2024, जानें राशिफल

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

Hot this week

छत्तीसगढ़ की नई पहल: CS ने खुद भरी अपनी जानकारी, नागरिकों के लिए शुरू हुई स्व-गणना!

ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ में शुरू हुई स्व-जनगणना प्रक्रिया रायपुर: माउंटेनाईर...

कनाडा T20 विश्व कप मैच ICC भ्रष्टाचार जांच के तहत!

ब्रेकिंग न्यूज़: कप्तान दिलप्रीत बजवा पर नया डॉक्यूमेंट्री खुलासा शुक्रवार...

दक्षिण कोरिया में भेड़िया कैसे बना फरार अपराधी?

ब्रेकिंग न्यूज: दक्षिण कोरिया के चिड़ियाघर से एक भेड़िया...

Topics

छत्तीसगढ़ की नई पहल: CS ने खुद भरी अपनी जानकारी, नागरिकों के लिए शुरू हुई स्व-गणना!

ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ में शुरू हुई स्व-जनगणना प्रक्रिया रायपुर: माउंटेनाईर...

कनाडा T20 विश्व कप मैच ICC भ्रष्टाचार जांच के तहत!

ब्रेकिंग न्यूज़: कप्तान दिलप्रीत बजवा पर नया डॉक्यूमेंट्री खुलासा शुक्रवार...

दक्षिण कोरिया में भेड़िया कैसे बना फरार अपराधी?

ब्रेकिंग न्यूज: दक्षिण कोरिया के चिड़ियाघर से एक भेड़िया...

नेपल्स में बैंक डाकुओं ने 25 लोगों को बंधक बनाया, फिर सुरंग से भागे!

ब्रेकिंग न्यूज़: शहर में हथियारबंद अपराधियों की गिरफ्तारी में...

क्या LIV गोल्फ के अंत की शुरुआत हो रही है?

ब्रेकिंग न्यूज: LIV गोल्फ के भविष्य पर चल रही...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img