Aaj Ka Rashifal: इन राशियों पर आज शनिदेव रहेंगे प्रसन्न, जानें सभी जातकों दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal शनिवार

Aaj Ka Rashifal 22 March 2025 : 22 मार्च का शनिवार राशिफल बता रहा है कि आज का दिन मेष और वृश्चिक दोनों मंगल की राशियों के लिए शुभ लाभदायक रहेगा। जबकि धनु राशि में चंद्रमा का गोचर होने से धनु राशि वालों के लिए भी आज का दिन शुभ फलदायी होगा। इन स्थितियों में आज मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

​मेष Aaj Ka Rashifal

मेष राशि के जातकों को शनिवार आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। कारोबार के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा पर निकलने से पहले वाहन को अच्छे से चेक कर लें, रास्ते में खराबी हो सकती है। अंत में यात्रा फायदेमंद साबित होगी। परिवार के साथ आज बाहर घूमने जा सकते हैं। बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय बिता सकते हैं। आज किसी पुराने मित्र या परिचित से मुलाकात हो सकती है। परिवार में माहौल सामान्य रहेगा।

वृषभ Aaj Ka Rashifal

वृषभ राशि के जातक शनिवार आज अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। कार्यक्षेत्र या घर में किसी के उकसावे में न आएं, वरना आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। आज सौम्य व्यवहार की बदौलत आप सम्मान हासिल करेंगे। जीवनसाथी की मदद से आज आप कोई लाभ हासिल करने में सक्षम होंगे। ससुराल पक्ष से आपको फायदा हो सकता है। परिवार के साथ शाम को किसी मांगलिक कार्यक्रम में शिरकत करने जा सकते हैं।

मिथुन Aaj Ka Rashifal

मिथुन राशि के जातक शनिवार आज तनाव न लें। मानसिक रूप से खुद को मजबूत रखने का प्रयास करें। क्रिएटिव काम करने वालों के लिए शनिवार का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज आपकी कला को देखकर कई लोग हैरान होंगे। आज आपको अपने कार्य और समय का प्रबंधन करना होगा। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पहले निपटाएं। लेटलतीफी करने पर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

22 march Ank Jyotish: शनिवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

​कर्क Aaj Ka Rashifal

कर्क राशि के जातकों के लिए शनिवार आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको अपने खर्चों का खास ख्याल रखने की जरूरत है। आज कोई आपसे उधार मांगें तो सोच-समझकर ही कर्ज दें। आज आपका धन फंसने की आशंका कम है। आप अपनी आय को देखते हुए ही खर्च करें। परिवार में आज माहौल सामान्य रहेगा। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा। बेवजह की बातों से दूर रहें। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह Aaj Ka Rashifal

सिंह राशि के जातकों को शनिवार आज कारोबार में फायदा हो सकता है। आज आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। अतिरिक्त मुनाफा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आज कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। काम का बोझ ज्यादा रह सकता है, लेकिन मेहनत का फल मिलेगा। समय का प्रबंधन करने पर आसानी से काम निपट जाएंगे। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसकी मदद से आपको लाभ हासिल हो सकता है।

कन्या Aaj Ka Rashifal

कन्या राशि के जातकों के लिए शनिवार आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आज कोई सौदा पूरा हो सकता है। इससे आपको अतिरिक्त मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। आज आपका मन खुश रहेगा। आज किसी भी सहकर्मी से दुर्व्यवहार करने से बचें। आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। अपनी सूझ-बूझ से उन्हें मात दे सकते हैं। व्यापार में पिता की सलाह ले सकते हैं। इससे आप किसी परेशानी से बच सकते हैं।

तुला Aaj Ka Rashifal

तुला राशि के जातकों के लिए शनिवार आज का दिन ठीकठाक रहने वाला है। धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रुचि रहेगी। आप अध्यात्म से जुड़े कार्यों में दान दे सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। परिवार में आज आपको जीवनसाथी का हर कदम पर साथ मिलेगा, लेकिन किसी परिचित के व्यवहार से आपका मन व्यथित हो सकता है। हालांकि बेवजह की बातों पर कम ध्यान दें।

वृश्चिक Aaj Ka Rashifal

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनिवार आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। विदेश से भी आपको लाभ मिलने के आसार हैं। आज लंबी दूरी की यात्रा करने का मौका बन सकता है। ऐसी यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहने वाली है। हालांकि, शत्रु आपको बढ़ता हुए देखकर चिंतित रहेंगे, लेकिन आपको विवेकपूर्ण तरीके से उन्हें मात देनी होगी। सेहत के प्रति सतर्कता बरतना उचित रहेगा।

धनु Aaj Ka Rashifal

धनु राशि के जातकों के लंबे समय से अटके काम शनिवार आज पूरे हो सकते हैं। इससे आप मन ही मन प्रसन्न रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए आज बेहतरीन रिश्ता आ सकता है। परिवार की तरफ से आपको तुरंत मंजूरी मिल सकती है। आज जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। आप सुख-सुविधाओं से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आज माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें, कार्यों में सफलता जरूर मिलेगी।

मकर Aaj Ka Rashifal

शनिवार आज मकर राशि के जातकों को मानसिक तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपसे गलतियां हो सकती हैं, जिसकी वजह से आपको सुनना पड़ सकता है। इसलिए जल्दबाजी करने से बचें। अगर आप कहीं निवेश करने के इच्छुक हैं तो विशेषज्ञ की सलाह के बाद ही धन लगाएं। वरना आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। आज अगर आप परेशानियों से घिरे हुए हैं तो पिता से साझा करने से मन का बोझ हल्का हो सकता है।

कुंभ Aaj Ka Rashifal

कुंभ राशि के जातकों को आज शनिवार शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आज बेवजह की बातों से दूर रहें। विवाद में पड़ने से आपका नुकसान हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों का आज मन हल्का हो सकता है। आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आज मायके पक्ष से आपको फायदा हो सकता है। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।

​मीन Aaj Ka Rashifal

मीन राशि के जातक आज शनिवार परिवार के साथ समय बिताएंगे। अगर घर में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था तो आज उसका निपटारा हो जाएगा। परिवार में किसी सदस्य की शादी में रुकावट आ रही है तो वरिष्ठ सदस्यों से सलाह ले सकते हैं। कारोबार में आज आप पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा। तनाव लेने से बचें। सेहत का खास ध्यान रखें। तला-भुना खाने से बचें।

ये भी पढ़ें...

Edit Template