Aaj Ka Rashifal रविवार : 23 मार्च 2025 का राशिफल ज्योतिषीय शास्त्र के मुताबिक वृषभ, तुला और वृश्चिक राशि के लोगों के लिए फायदेंमंद रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर धनु उपरांत मकर राशि में होने से शनि और चंद्रमा के बीच द्विद्वाश योग बनेगा। जबकि गुरु और मंगल भी आज रविवार को द्विद्वाश योग बना रहे हैं। इन स्थितियों में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।
मेष Aaj Ka Rashifal
रविवार आज मेष राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आप कारोबार में प्रगति की राह पकड़ेंगे। नया सौदा कर सकते हैं। इसकी वजह से आप मन ही मन प्रसन्न रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को एकाग्रता के साथ पढ़ाई करनी होगी। मन चंचल है लेकिन उसे पढ़ाई में लगाकर रहें, वरना आपको सफलता के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। आज जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की आशंका है। धैर्य से काम लें।
वृषभ Aaj Ka Rashifal
रविवार आज वृषभ राशि के जातकों के मान-सम्मान में इजाफा होगा। आज नई व्यापारिक योजनाओं को शुरू कर सकते हैं। इस वजह से आप व्यस्त रहेंगे, लेकिन आप अपनी मेहनत और रणनीति के दम पर अच्छी शुरुआत करेंगे। काम के बोझ की वजह से परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। आज घर से दूर रह रहे परिवार के सदस्य से अच्छी खबर मिल सकती है। करीबी दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। सोच-विचार के बाद नया निवेश करें।
मिथुन Aaj Ka Rashifal
रविवार आज मिथुन राशि के जातकों के आत्मविश्वास में इजाफा होगा। आज आपकी घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। घर की जरूरतों पर आपका खर्च हो सकता है। कारोबार के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको संपत्ति का लाभ हो सकता है। आज आप परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। अगर परिवार में भाइयों के साथ मनमुटाव चल रहा है तो संयम से काम लें, बुजुर्गों की मदद से उसे सुलझाने का प्रयास करें। इस संबंध में खुद से कोई कदम उठाने से परहेज करें।
कर्क Aaj Ka Rashifal
रविवार आज कर्क राशि के जातकों के लिए का दिन मिलाजुला रहने वाला है। समाजसेवा से जुड़े लोगों को आज लोगों को संबोधित करने का मौका मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। हालांकि संतान की तरफ से आज आपको सहयोग मिलेगा। बच्चों की उच्च शिक्षा को लेकर आप अहम फैसले ले सकते हैं।
सिंह Aaj Ka Rashifal
रविवार आज सिंह राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे। इससे आपकी आय दोगुनी हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आप प्रसन्न होंगे। खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध और प्रगाढ़ होंगे। कारोबार में आज आपको प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन इससे आप तरक्की की राह में तेजी से बढ़ेंगे। संतान के विवाह के संबंध में अच्छी खबर मिल सकती है।
23 march Ank Jyotish: रविवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग
कन्या Aaj Ka Rashifal
रविवार आज कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अहम रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। आपके जिम्मे कोई नया काम आ सकता है। आप पूरे उत्साह के साथ खुद को मिली जिम्मेदारी का निर्वाह करेंगे। इस बीच शाम के समय परिवार के लिए भी समय निकालने में सक्षम होंगे। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। पड़ोसियों के साथ रिश्ते सामान्य रखें। बेवजह की बातों से दूर रहें।
तुला Aaj Ka Rashifal
रविवार आज तुला राशि के जातकों के लिए का दिन शुभ रहने वाला है। आज आपको नए मौके मिलेंगे। इनकी मदद से आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर पाएंगे। कारोबार में आज अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो आपको अच्छा लाभ होने के आसार हैं। आज परिवार के साथ बाहर जा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को दृढ़संकल्प के साथ अपनी तैयारी में जुटे रहना होगा। आपको मेहनत का फल मिलेगा।
वृश्चिक Aaj Ka Rashifal
रविवार आज वृश्चिक राशि के जातकों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। फास्ट फूड और तला-भुना खाने से बचें। इससे आपको पेट संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। तबीयत खराब होने की वजह से आपको कार्यक्षेत्र की योजनाएं टालनी पड़ सकती है। इस वजह से किसी अहम सौदे का इंतजार बढ़ सकता है। वहीं परिवार में आज माहौल सामान्य रहेगा। किसी रिश्तेदार या करीबी मित्र का घर पर आना हो सकता है। आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
धनु Aaj Ka Rashifal
रविवार आज धनु राशि के जातकों के लिए का दिन ठीक रहेगा। आज आपको जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। आप दोनों बाहर घूमने जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज आपको अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में इजाफा होगा। आप अतिरिक्त आय के दम पर परिवार की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी करने में सक्षम होंगे। अपनी सेहत का ध्यान रखें। तनाव न लें।
मकर Aaj Ka Rashifal
रविवार आज मकर राशि के जातकों को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। भावनाओं के आवेग में आकर कुछ करने या बोलने से पहले दो बार सोच लेना बेहतर होगा। आज किसी को उधार देने से बचें, वरना आपका धन लंबे समय के लिए फंस सकता है। आज रिश्तेदारों से संबंधों में सावधानी बरतें। किसी की बात बुरी लग सकती है। हालांकि, तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें, इससे संबंधों में खटास आ सकती है।
कुंभ Aaj Ka Rashifal
रविवार आज कुंभ राशि के जातकों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। कारोबार में आपको लाभ हो सकता है, लेकिन शत्रुओं से बचकर रहें। आप सूझबूझ से काम करें, इससे आप अपनी विरोधियों को मात दे पाएंगे। बुजुर्गों की सलाह के बाद ही परिवार से जुड़े बड़े निर्णय लें, वे आपको दूसरा नजरिया दे सकते हैं। बच्चों की उच्च शिक्षा को लेकर असमंजस में हैं तो किसी विशेषज्ञ या अनुभवी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं। इससे स्पष्टता आएगी।
मीन Aaj Ka Rashifal
रविवार आज मीन राशि के जातकों को वाहन सुख मिल सकता है। वाहन से जुड़ी इच्छा पूरी होने से आप काफी खुश होंगे। हालांकि माता-पिता का आशीर्वाद लेकर नया कार्य शुरू करें। व्यापार से जुड़े सौदों के लिए करीबी मित्रों से राय-मशविरा कर सकते हैं। सेहत को लेकर सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान की तरफ से आपको खुशखबरी मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन राहत भरा रहेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए वेबमोर्चा उत्तरदायी नहीं है।