Today’s horoscope: 02 मार्च 2025। आज रविवार है। ग्रह-नक्षत्र के साथ पंचांग की गणना के आधार पर राशिफल प्रस्तुत की जा रही है। आइए जानते हैं (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक राशिफल..
मेष Today’s horoscope
मेष राशि के लोगों के लिए आज का उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज आप सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। आज आपको व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग एक्टिव होंगे। परिवार में किसी के साथ आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। आज आपका पत्नी से भी विवाद हो सकता है।
वृषभ Today’s horoscope
वृषभ राशि के लोगों का दिन आज सामान्य रहेगा। सोचे हुए सभी कार्य पूरे होंगे। हालांकि, स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं। वहीं व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति पैदा हो सकती है। इसलिए वाणी पर कंट्रोल रखें।
मिथुन Today’s horoscope
मिथुन राशि के लोगों आज अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ ङी मिलेगा। आज आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा परिवार में मांगलिक कामों के योग बनेंगे। कोई नया वाहन, मकान आदि आज आप खरीद सकते हैं।
कर्क Today’s horoscope
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा भी कर सकते हैं। न्यायालय पक्ष में आज आपको विजय प्राप्त होगी। व्यवसाय में इनकम के नए स्रोत बनेंगे। आज आपका परिवार में सम्मान बढ़ेगा।
सिंह Today’s horoscope
सिंह राशि के लोगों आज व्यर्थ के वाद-विवाद में फंस सकते हैं। कोई आप पर झूठा आरोप लगा सकता है। इसके अलावा आज आप स्वास्थ्य की दृष्टि से कमजोरी महसूस करेंगे। किसी अपने को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। इसके अलावा व्यवसाय में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं रहने वाला है। आज आपका मन अशांत रहेगा।
कन्या Today’s horoscope
कन्या राशि के जातक आज किसी अपने के व्यवहार की वजह से परेशान हो सकते हैं। आज किसी से बड़ा विवाद हो सकता है। इसके अलावा आज आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। आज आपकी पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यवसाय में पार्टनर से आपको आज धोखा मिल सकता है। वहीं परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें और आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें।
Ank Jyotish: रविवार 02 मार्च को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग
तुला Today’s horoscope
तुला राशि के लोगों का दिन आज बेहतरीन रहेगा। आज आज आप किसी खास काम के लिए बाहर भी जा सकते हैं। हालांकि, आज आप वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें, वरना दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। इसके अलावा आज आपको व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं आपकी किसी बात से परेशान होकर आज आपका पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं। हालांकि, परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा और पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे।
वृश्चिक Today’s horoscope
वृश्चिक राशि के लोगों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आपके सोचे हुए सभी काम पूरे होंगे। जिसकी वजह से आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी नए कार्य का दायित्व आज आपको मिल सकता है। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। इसके साथ ही सम्मान बढ़ेगा।
धनु Today’s horoscope
धनु राशि के जातक आज आप न्यायालय पक्ष के किसी विवाद में उलझ सकते हैं। कार्य की अधिकता की वजह से आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज आपका मन उदास रहेगा। व्यवसाय में हानि के योग बन रहे है। मानसिक मतभेद की स्थिति बनेगी। परिवार के साथ वाहन आदि का प्रयोग करने में सावधानी रखें।
मकर Today’s horoscope
मकर जाति के लोगों का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। आज नया मकान व वाहन खरीद सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके अलावा आज आपका परिवार में सम्मान बढ़ेगा। हालांकि, आज पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।
कुंभ Today’s horoscope
कुंभ राशि के लोगों का दिन आज कुछ समस्याओं से भरा हो सकता है। आज अधिकारी वर्गों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कोर्ट पक्ष में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आपके परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। हालांकि, आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी बात को लेकर आज मानसिक चिंता बनी रहेगी।
मीन Today’s horoscope
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आप अपने लाइफ में कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें। आज आपको रुका हुआ धन मिल सकता है। इसके अलावा आज आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।