Today’s horoscope: आज 11 अप्रैल शुक्रवार को इन राशियों के लिए होगा शानदार समय, जानें दैनिक राशिफल

Today’s horoscope

Today’s horoscope: 11 अप्रैल 2025। आज शुक्रवार है। ग्रह-नक्षत्र के साथ पंचांग की गणना के आधार पर राशिफल प्रस्तुत की जा रही है। आइए जानते हैं (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक राशिफल..

मेष Today’s horoscope

आज शुक्रवार के दिन आपके लंबे वक्त से रुके हुए काम पूरे होंगे। वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। जीवनसाथी से यदि आप कोई बात गुप्त रखेंगे, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। आप अपनी बेफिजूल के खर्चों पर रोक लगाएं और आपकी किसी पुरानी संपत्ति से भी इनकम बढ़ेगी।

वृष Today’s horoscope

आज शुक्रवार का दिन आपके लिए कुछ नए कान्टेक्ट से फायदा लेकर आने वाला है। संतान के विवाह की बात पक्की होने से आज परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा और लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो आपको उसमें किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचना होगा। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।

मिथुन Today’s horoscope

आज शुक्रवार का दिन आपके लिए किसी नए पद की प्राप्ति के लिए रहेगा। आप अपने कामों में व्यस्त रहने के कारण संतान की जरूरतों पर ध्यान थोड़ा कम देंगे। आपको उनके मन में चल रही उलझनों को जानने की कोशिश करनी होगी। आपकी कुछ नई कोशिश से रंग लाएंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे। आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा और धन को लेकर आपको किसी पर भरोसा नहीं करना है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

कर्क Today’s horoscope

आज शुक्रवार का दिन आपके लिए आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए रहेगा। जीवनसाथी से आप काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे, लेकिन आपको अपनी किसी शारीरिक समस्या को छोटा नहीं समझना है। संतान को किसी नए स्कूल में एडमिशन दिलाने के लिए आपको मेहनत अधिक करनी होगी। आपके परिवार में भाई- बहनों से आपकी किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। पारिवारिक बिजनेस में वरिष्ठ सदस्यों की राय आपके खूब काम आएगी।

सिंह Today’s horoscope

आज शुक्रवार का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी आय के कुछ पुराने सोर्स भी बढ़ेंगे। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, जिसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। आप मौज-मस्ती में लगे रहेंगे। माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो आप उन्हे मानने की पूरी कोशिश करनी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

कन्या Today’s horoscope

आज शुक्रवार का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। बिजनेस में आप किसी के साथ पार्टनरशिप कर सकते हैं। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपके घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। आपके उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

तुला Today’s horoscope

आज शुक्रवार का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है आपके ऊपर यदि कुछ कर्ज था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने की कोशिश करेंगे। आपको अपनी संपत्ति संबंधित मामले में किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आपकी किसी गलती के कारण कार्यक्षेत्र में आपको अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती है।

वृश्चिक Today’s horoscope

आज शुक्रवार के दिन आपको किसी जोखिम में हाथ डालने से बचना होगा। साझेदारी में भी आपको पूरी लिखापढ़ी करके आगे बढ़ना होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि आपने धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के मिलने के संभावना बहुत कम है। आप प्रॉपर्टी को लेकर कोई लोन अप्लाई करेंगे, तो वह भी आपको मिलना मुश्किल होगा। पारिवारिक मामलों को आप घर में रहकर ही निपटा लें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है।

धनु Today’s horoscope

आज शुक्रवार आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता से। आप अपनी जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी के साथ-साथ शौक मौज की वस्तुओं की खरीदारी बिना सोचे समझे करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी कामयाबी हासिल हो सकती है। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला चुकता होगा। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी को करने की योजना बनाएंगे। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आएगा, तो आप उसमें गिले शिकवे न निकाले।

मकर Today’s horoscope

आज शुक्रवार का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आप अपने बिजनेस में किसी अजनबी पर भरोसा करके पछताएंगे। आपको अपनी किसी मित्र की याद सता सकती हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए मेहनत अधिक करनी होगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपको जुड़ने का मौका मिलेगा।

कुंभ Today’s horoscope

आज शुक्रवार का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होगी। बिजनेस में भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप मनचाहा खर्च कर सकते हैं। आपको किसी प्रॉपर्टी से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। माताजी से आप किसी मां की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए भी आगे आएंगे, लेकिन आप दूसरों की भलाई में भी अच्छा धन खर्च करेंगे।

मीन राशि Today’s horoscope

वर्तमान समय में सूर्य देव और बुध देव मीन राशि में विराजमान हैं। सूर्य और बुध की युति 13 अप्रैल तक है। इस दौरान मीन राशि के जातकों को जीवन में कुछ नया मिल सकता है। कहने का तात्पर्य यह है कि कारोबार या रोजगार से संबंधित परेशानी दूर हो सकती है। रुके काम में गति आएगी। बिगड़े काम बनेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। फ्यूचर की प्लानिंग करेंगे। कारोबार में गति आ सकती है। करियर को नया आयाम मिलेगा। जॉब में प्रमोशन मिलने के भी योग हैं। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। साथ ही गुस्से पर कंट्रोल रखें। बुध देव की मेहरबानी से बड़े काम में सफलता मिलेगी।

ये भी पढ़ें...

Edit Template