Homeछत्तीसगढ़CG आंटी से परेशान युवक ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट

CG आंटी से परेशान युवक ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट

रायपुर। तेलीबांधा क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने आत्महत्या कर्जदारों से परेशान होकर करना बताया है। पुलिस (Police) को लाश के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हो गया है। इस मामलें में तेलीबांधा पुलिस जांच में जुट गई है। इसमें युवक के घर वालों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है।

यहां पढ़ें: भाग्य हो तो ऐसी… लॉटरी में ड्राइवर को मिले 44 करोड़

मृतक तेलीबांधा के गली नंबर 7 का रहने वाला नीरज कमरानी है। युवक के पास से जो सुसाइड नोट बरामद हुआ है। मेरे घर वालों को परेशान मत करना, बजाज आंटी और कमला आंटी उनको अपना जीवन जीने दो प्लीज। आज फांसी लगा रहा हूं, बजाज आंटी और कमला आंटी आप दोनों से परेशान हूं। कृपया मेरे घर वालों को परेशान मत करना। आज मर रहा हूं, तो सिर्फ कर्ज के कारण मर रहा हूं।

https://www.facebook.com/webmorcha

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments