Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ अलर्ट, कुछ घंटे में यहां झमाझम बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ अलर्ट, कुछ घंटे में यहां झमाझम बारिश की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग IMD ने अगामी 48 घंटे में झमाझम बारिश Heavy rain का अलर्ट जारी किया है. प्रदेश के 21 जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है. अगामी 24 घंटे उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा, बलरामपुर और जशपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट एवं 19 जिलों में 48 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

छत्तीसगढ़ जशपुर, सूरजपुर, गौरेला पेंड्रा मारवाही, बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़, बिलाईगढ़, सक्ती, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर के कुछ स्थान के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक बारिश कोरबा जिले में 95 MM रिकॉर्ड की गई है. वहीं सरगुजा जिले में 75.7 मिमी, बलरामपुर जिले में 70, दंतेवाड़ा में 63.1, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 47.9 मिलीमीटर बारिश हुई है। प्रदेश में अब तक औसत से 31 फीसदी बारिश कम हुई है.

https://www.facebook.com/webmorcha

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments