छत्तीसगढ़, शातिर ठगों ने 32 लोगों से ठगे 1 करोड़, सस्‍ते में जमीन दिलाने का झांसा

webmorcha

July 27, 2024

छत्तीसगढ़ रायपुर। कमल विहार (Kamal Vihar) स्वतंत्र मकान और जमीन दिलाने के नाम पर 32 लोगों से 91 लाख रुपए ठगने का मामला प्रकाश में आया है। ठगी के शिकार पीड़ितों की शिकायत पर टिकरापारा थाना पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है। बहरहाल, ठगों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

छत्तीसगढ़ टिकरापारा पुलिस (Police) थाने से मिली जानकारी के मुताबिक पचपेडी नाका में किराये के मकान में रहने वाली सरिता करकाडे ने शिकायत दर्ज कराया कि पटेल चौक, लालपुर में अभय रियल स्टेट कंट्रक्शन का दफ्तर खोलकर विधानसभा क्षेत्र के लालपुर छपोरा गांव निवासी अभय कुमार यादव, चेतना यादव और उसके भाई निहाल यादव ने आसपास के लोगों को कमल विहार सेक्टर वन में सस्ते दर पर स्वतंत्र मकान और जमीन दिलाने का सपना दिखाया।

प्रार्थी को ठगों ने कहा कि रायपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारियों से जान-पहचान होने के कारण आसानी से मकान व जमीन मिल जाएगा। लेकिन जब पैसे देने के बाद भी मकान और जमीन नहीं मिला तब पीड़ितों ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई।

इन लोगों से इतने लिए रुपए

छत्तीसगढ़ ठगों के इस झांसे में आकर 16 मार्च 2024 को सरिता ने 2.30 लाख रुपए दे दिए। इसी तरह से सरिता गोंड ने दो लाख रुपए,राधेश्याम सेन ने 6.07 लाख रुपए,संतोषी सेन ने 2,81 लाख रुपए, मीना यादव ने 2.30 लाख रुपये, सोनिया पाल ने 2.72 लाख रुपए, इमलचंद साहू और अजय साहू ने 50-50 हजार रुपए, कुलेश्वर पटेल ने 2.40 लाख रुपए. पुष्पलता वर्मा ने 3-51 लाख रुपये, सरस्वती पाटिल ने 2.50 लाख रुपये, पुरुषोत्तम ध्रुव ने 2.10 लाख रुपये, नंदकुमार पटेल ने 50 हजार रुपये, चमन साहू ने 12 लाख रुपये, भुनेश्वरी साहू ने 50 हजार रुपये,

कविता सेन ने 2.61 लाख रुपए, मौसम सिंह ने 2.30 लाख रुपये, राजू साहू ने 2.10 लाख रुपये, मेघनाथ साहू और राकेश कुमार निषाद ने 2.10-2.10 लाख रुपये, उधो राम साहू ने 50 हजार रुपए , पूजा पांडेय ने 65 हजार रुपये, राहुल वर्मा ने 1.91 लाख रुपये, हेमसिंह पटेल ने 2.70 लाख रुपये, कुलंवतिन साहू ने 3.10 लाख, नित्यानंद साहू ने 1.60 लाख रुपये, शीतल देवांगन ने एक लाख रुपये,हेमशंकर साहू ने 3.30 लाख रुपए, रवि कुमार सेन ने 16.04 लाख रुपए, डिगेश्वरी सिन्हा ने 1.60 लाख रुपए, दीपा साहू ने 3.10 लाख रुपए, नरेंद्र कुमार गाते ने 1.90 लाख रुपए, मधु सिदार ने 65 हजार रुपए नगद व फोन पे के जरिए तीनों आरोपितों को दिया था।

छत्तीसगढ़ इस तरह से 32 पीड़ितों से अभय कुमार यादव, उसकी प्रेमिका चेतना यादव और उसके भाई निहाल यादव ने कुल 90 लाख 97 हजार रुपये ठग लिए।जब मकान व जमीन किसी को नहीं मिला तब पीड़ितों ने पैसा लौटाने को कहा जिस पर ठगों ने टालमटोल करने लगे।

छत्तीसगढ़, BJP नेता और कलेक्टर की नोकझोक, देखे ऑडियो

https://www.facebook.com/webmorcha

🙏 WebMorcha को सपोर्ट करें

आपका छोटा सहयोग बड़ी पत्रकारिता

💰 अपनी पसंद से सहयोग करें
📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com