रायपुर। बीजापुर जिले में कलेक्टर और BJP नेता के बीच विवाद का ऑडियो वायरल (audio viral) हो रहा है। फोन कॉल पर भाजपा नेता चार दिन में कलेक्टर को हटवाने की धमकी दे रहे हैं। वहीं कलेक्टर भी जवाब देते हुए कह रहे हैं कि, तेरी इतनी औकात है क्या? विवाद बीजापुर के BJP नेता अजय सिंह और कलेक्टर अनुराग पांडे के बीच हुआ है।
कांग्रेस समर्थित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस ऑडियो को वायरल (audio viral) किया जा रहा है। इस पूरे मामले पर मीडिया ने भाजपा नेता अजय सिंह और कलेक्टर अनुराग पांडे से बातचीत की। कलेक्टर और भाजपा नेता दोनों ने ही स्वीकार किया ऑडियो दोनों के बीच हुई बात का ही है।
बता दें कि कलेक्टर और BJP नेता के बीच विवाद टेंडर को लेकर है। बीजापुर और आस-पास के इलाकों में स्कूल बिल्डिंग का निर्माण होना है। अजय सिंह कंस्ट्रक्शन के काम से जुड़ा है। जिले में काम हासिल करने को लेकर अधिकारियों के साथ यह विवाद हुआ है। वायरल ऑडियो (audio viral) में भी टेंडर मिलने की बात कलेक्टर और अजय के बीच होती सुनाई दी है।
संकटों की मुक्ति के लिए सावन के किसी भी रात कर लें बस 1 काम, महादेव होंगे प्रसन्न
https://www.facebook.com/webmorcha



Recent Comments