होम

कोमाखान में 19 विप्र वटुकों का हुआ उपनयन संस्कार, लगातार 29 साल से हो रहा आयोजन

कोमाखान में 19 विप्र वटुकों का हुआ उपनयन संस्कार

ब्रह्मण समाज कोमाखान द्वारा 29 वा उपनयन संस्कार आयोजन के मुख्य अतिथि सर्व ब्रह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ प्रांताध्यक्ष  जे पी शर्मा, युवा ब्रह्मण समाज के प्रांताध्यक्ष स्वप्निल तिवारी, शहर सचिव सुमित शर्मा, प्रदेश सचिव नीरज शर्मा, संरक्षक समाजसेवी पर्यावरण विशेषज्ञ डा विश्वनाथ पाणिग्रही अध्यक्षता शिवप्रसाद उपाध्याय द्वारा की गई।

उपनयन संस्कार आयोजन भव्य आयोजन कृषि उपज मंडी कोमाखान की धरा में 29 वर्षो में अब तक 1020 बटूको का उपनयन कराया जा चुका है, विदित हो कि छोटे से गांव  कोमाखान  में संस्कार धनी के रूप में पहचान बनाई है प्रति वर्ष छत्तीसगढ़, उड़ीसा, महाराष्ट्र,उत्तर परदेश, बिहार मध्यप्रदेश से बटुक आकर विधिवत उपनयन संस्कार कराते है 2024 में 19 बटुको को संस्कारित किया गया।

उपनयन संस्कार

उपनयन संस्कार आयोजन कार्यक्रम में आधार वक्तव्य सचिव डा विजय शर्मा ने प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कोमाखान अंतिम छोर एवम सीमित संसाधन के बावजूद  यहां के ब्रह्मणो ने अपने बौद्धिक सांस्कृतिक, सामाजिक कार्यों से राष्ट्रीय स्तर पर अपने उपलब्धि से पहचान बनाई है, उन्होंने समाज में अंतर्जातीय विवाह से होने वाले प्रभावों को इंगित करते हुए चिंता जाहिर की एवम  ब्रह्मणत्व की रक्षा के लिए संस्कारों की चर्चा करते हुए ब्रह्मणो के स्वर्णिम इतिहास का उल्लेख किया। इस मौके पर सांस्कृतिक प्रांताध्यक्ष जे पी शर्मा के भजन से श्रोता झूम उठे। स्वप्निल तिवारी ने युवा शक्ति को  संगठित हो कर समाज के प्रति संकल्पित होने का आह्वान किया।

Vat Savitri Vrat: इस तारीख को है वट सावित्री व्रत, इस शुभ मुहूर्त में पूजा

उपनयन संस्कार आयोजन अवसर पर विप्र स्मारिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में 80 से अधिक उम्र की मातृ शक्ति श्री मती जमुना तिवारी, रामप्यारी शर्मा, सरोजनी शर्मा ,देशमुख, उर्मिला शर्मा,रेखा उपाध्याय,चमेली शर्मा  ,कथावाचक प उमाशंकर शर्मा, समाजसेवी,  डा विश्वनाथ पाणिग्रही,प हलधर मिश्रा, प राधिका प्रसाद दुबे, प शिवप्रसाद तिवारी प भागीरथी दुबे श्रीकांत शुक्ला उप पुलिस अधीक्षक प चेतन पाण्डेय का श्री फल एवम शाल से सम्मान किया गया।

शिक्षा के क्षेत्र में प्रवीणता लाने वाले छात्र मयंक , शिवम, कु साक्षी, सृष्टि, स्मृति , पूर्वा,सुधा, भूपेंद्र को प्रस्थित पत्र प्रदान किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम में विद्वान वक्ताओ का मार्गदर्शन, मातृ शक्ति ,  चंचल, सुधा द्वारा कार्यक्रम में भजन प्रस्तुत किए गए, अध्यक्ष सीमा बाजपेई, सचिव अनिता शर्मा महिला प्रकोष्ठ ,युवा प्रकोष्ठ सदस्यो की विशेष भूमिका रही

उपनयन संस्कार आयोजन आचार्य प कीर्ति शर्मा के मार्गदर्शन में प अनिल शास्त्री, अक्षय शर्मा, दुबे ने  दीक्षा संस्कार के पश्चात ब्रम्ह चारियो की शोभा यात्रा कोमाखान नगर भ्रमण करते हुए दुर्गा मंदिर पहुंची।यहां से बटुको को गृहस्थ जीवन में अध्ययन करते हुए समाज सेवा के संकल्प के साथ वापस हुई। समापन में स्वर्गीय मनोज तिवारी की स्मृति में श्रद्धांजली दी गई। अध्यक्षीय उद्बोधन प शिवप्रसाद उपाध्याय द्वारा दी गई। अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट की गई।कार्यक्रम का शानदार संचालन साहित्यकार रूपेश तिवारी ने किया।

https://www.facebook.com/reel/483625177447061

https://www.facebook.com/webmorcha

ये भी पढ़ें...